किच्चा सुदीप और अजय देवगन की बहस पर राम गोपाल वर्मा ने कहा, 'साउथ स्टार्स से जलते हैं नॉर्थ स्टार्स'
Ram Gopal Varma on the language controversy: सोशल मीडिया पर कल से ही हिंदी भाषा को लेकर बहस चल रही है। ये बहस साउथ के स्टार किच्चा सुदीप की बात से शुरू हुई। जिसमें उन्होंने कहा था हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं है और बॉलीवुड तमिल और तेलुगू में जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहा है। इसका जवाब देते हुए बॉलावुड स्टार अजय देवगन ने एक ट्वीट किया था। उसके बाद से ये बहस सोशल मीडिया पर लगातार हो रही है। अब इसी बहस में एक नया नाम जुड़ गया है वो है राम गोपाल वर्मा का। राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर कुछ ऐसा लिख दिया कि जिसे देखने के बाद अजय देवगन के फैंस काफी गुस्सा हो गए।
नॉर्थ स्टार्स साउथ स्टार्स से जलते हैं
राम गोपाल वर्मा का नाम अक्सर विवादों में आता रहता है। कभी उनकी फिल्म किसी विवाद के कारण चर्चा में आ जाती है, तो कभी इनका कोई बयान बहस का विषय बन जाता है। इस बीच हिंदी भाषा को लेकर चल रही बहस में राम गोपाल वर्मा ने कुछ ऐसा बोल दिया जिस से मामला अब पूरी तरह से नॉर्थ बनाम साउथ हो गया है। राम गोपाल वर्मा ने इस मुद्दे पर कई ट्वीट किए। पहले उन्होंने लिखा, किच्चा सुदीप सर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि नॉर्थ के स्टार्स साउथ के स्टार्स से असुरक्षित महसूस करते हैं और जलते भी हैं। क्योंकि एक कन्नड़ डबिंग फिल्म केजीएफ 2 ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ की कमाई कर ली और हम सभी आगे हिंदी फिल्मों के ओपनिंग डेज देखेंगे।
The base undeniable ground truth @KicchaSudeep sir ,is that the north stars are insecure and jealous of the south stars because a Kannada dubbing film #KGF2 had a 50 crore opening day and we all are going to see the coming opening days of Hindi films
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) April 27, 2022
Like the PROOF of the PUDDING is in the eating , the runway 34 collections will prove how much GOLD (kgf2) is there in HINDI versus KANNADA .. @ajaydevgn versus @KicchaSudeep
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) April 27, 2022
रनवे 34 को लेकर बोली ये बात
इसके बाद राम गोपाल वर्मा ने अजय देवगन पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, सच्चाई सबके सामने आने ही वाली है, रनवे 34 का कलेक्शन साबित करेगा कि कितना कौन किताना पानी में है। इस बहस को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/8TnkxVc
https://ift.tt/5f4i1KD
Comments
Post a Comment