सलमान खान संग 'बॉडीगार्ड' में काम कर चुके रजत रवैल अस्पताल में भर्ती, अब ऐसी है एक्टर की हालत

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में सुनामी सिंह का रोल करने वाले एक्टर रजत रवैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रजत रवैल के दाएं पैर की नसें फट जाने की वजह से काफी ज्यादा खून बह गया। उन्हें बीते सप्ताह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रजत रवैल के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर फैंस परेशान हो गएl हालांकि, उनके ठीक होने की जानकारी मिलने फैंस की बेचैनी दूर हुई।

रजत रवैल के पैर से बहा खून
'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, रजत रवैल के पैर में खून का बहाव अब रुक गया है और उन्हें बेड रेस्ट के लिए कहा गया है। वहीं, रजत रवैल का कहना है कि उन्हें अस्पताल के डॉक्टर्स से सेकेंड ओपीनियन लेना है ताकि आगे उसी आधार पर इलाज करवा सकें।

राहुल रवैल के बेटे हैं रजत रवैल
बताते चलें कि मशहूर डायरेक्टर राहुल रवैल के बेटे रजत रवैल फिल्म 'बॉडीगार्ड' के अलावा रजत 'कुली नंबर 1', 'गली गली चोर है', 'पुलिसगिरी', 'जुड़वां 2' और 'देसी मैजिक' में नजर आ चुके हैं। रजत रवैल एक्टिंग के अलावा फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'रेडी' और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'रन' प्रोड्यूस की थी।

रजत रवैल ने की फिल्म 'कुली नंबर 1'
रजत रवैल आखिरी बार वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आए थे। सलमान खान के मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 7' में भी रजत रवैल हिस्सा ले चुके हैं। बताते चलें कि रजत रवैल अपनी कॉमेडी के लिए काफी मशहूर हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Mdi9tkg
https://ift.tt/loTLRf5

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म