एक्सक्लूसिव !! 'दुल्हनिया' फ्रैंचाइजी के लिए आलिया भट्ट और वरुण धवन ने मिलाया, जानिए कब शुरू होगी फिल्म

Alia Bhatt-Varun Dhawan REUNITE for Dulhania franchise: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) 24 अप्रैल के दिन 35 साल के हो गए हैं। अभिनेता के फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपने पसंदीदा अभिनेता को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में अब वरुण धवन के जन्मदिन पर अभिनेता से जुड़ी हमारे हाथ एक बेहद दिलचस्प खबर हाथ लगी है। वरुण धवन जल्द ही दुल्हनिया सीरीज की तीसरी किस्त में अपनी पहली को-स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ एक बार ऑनस्क्रीन धमाल मचाते दिखाई देंगे। वरुण धवन और आलिया भट्ट ने एक साथ 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दोनों की इस जोड़ी को 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में देखा गया, जिसके बाद दर्शकों नजरों में ये जोड़ी सबसे पसंदीदा और हिट जोड़ी बन गई।

दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त पर बोले शशांक खेतान
फिल्म डायरेक्टर शशांक खेतान (Shashank Khaitan) ने इस सीरीज को एक फ्रेंचाइजी बनाने का वादा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वो लगभग हर तीन साल बाद फिल्म को रिलीज करेंगे। पहली फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 2017 में रिलीज हुई थी। हालांकि महामारी के कारण फिल्म निर्माता तीसरी किस्त नहीं बना सके। ऐसे में अब बॉलीवुडलाइफ के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि जल्द ही वो तीसरी किस्त के साथ वापसी करेंगे।

वरुण-आलिया की जोड़ी फिर आएंगी नजर
सूत्र ने खुलासा किया, 'शशांक काफी समय से स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए अपने वरुण और आलिया से संपर्क भी किया है जबकि आलिया और वरुण ने अभी तक निर्देशक को अपनी डेट नहीं दी है। एक बार सब कुछ फाइनल हो जाने के बाद फिल्म फ्लोर पर जाएगी।' फैंस भी वरुण धवन को अपनी रील लाइफ दुल्हनिया के साथ वापस करते हुए देखने के लिए बेताब हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/NGIMwhE
https://ift.tt/oCGRaqt

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म