कैटरीना कैफ ने बिकिनी पहन कर दिए ऐसे पोज, फैंस के धड़के दिल

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक कैटरीना कैफ अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी फोटोज और वीडियोज से फैंस को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कैटरीना कैफ ने एक बार फिर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। कैटरीना कैफ ने ये नहीं बताया है कि ये तस्वीरें कहां की हैं लेकिन उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं।

कैटरीना कैफ के फोटोज
कैटरीना कैफ ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। कैटरीना कैफ इन तस्वीरों में बिकिनी में नजर आ रही हैं और खुले बालों में अलग-अलग पोज दे रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है बल्कि तीन हार्ट इमोजी बनाए हुए हैं। खबर लिखे जाने तक 30 मिनट में उनकी तस्वीरों को करीब 3 लाख लोग लाइक कर चुके थे। इसके साथ लोग जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।

कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ अब सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3', सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'फोनभूत', प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' और फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में नजर आएंगी। कैटरीना कैफ पिछली बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ काम करती दिखाई दी थीं।

कैटरीना कैफ की पर्सनल लाइफ
कैटरीना कैफ की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने बीते साल 2021 में 9 दिसंबर को राजस्थान में एक्टर विक्की कौशल के साथ शादी की थी। ये दोनों स्टार काफी समय से रिलेशनशिप में थे लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की थी। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इस महीने की शुरुआत में हनीमून पर गए थे। हालांकि, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई थी कि ये कपल कहां हनीमून के लिए गया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/PKGCNAn
https://ift.tt/5f4i1KD

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म