शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में सेलेक्ट होने पर तापसी पन्नू के उड़ गए थे होश, सपना पूरा होने पर दिया ये रियेक्शन

शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म डंकी का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म को संजू और मुन्ना भाई जैसी फिल्मों के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म का ऐलान करते हुए शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजाकिया वीडियो भी डाली है, जिसमें वो राजकुमार से अपनी नई फिल्म का रोल मांगते हैं। अब इस फिल्म में ऑफिशियली तौर पर तापसी पन्नू की भी एंट्री हो गई है। शाहरुख खान के साथ पहली बार स्क्रीन पर तापसी पन्नू नजर आएंगी।

हालांकि दोनों के एक साथ फिल्म में आने की बात काफी पहले से चल रही थी। अब तापसी ने खुद ऐलान किया है और वो उनका शाहरुख खान के साथ काम करने का सपना भी पूरा हो गया है। तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि जिस दिन वो शाहरुख खान के साथ फिल्म में काम करेंगी चिल्ला चिल्ला कर सबको बताएंगी।

अपने दो ट्वीट्स में तापसी ने पहले तो फिल्म में सेलेक्ट होने की बात कही है और दूसरे में बताया है कि कैसे शिद्दत से जिसे चाहो वो मिल जाता है। तापसी ने पहले लिखा, ''आखिरकार ये हो रहा है। मैं शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी के साथ अपनी आने वाली फिल्म के बारे में अनाउंस करके बेहद खुश हूं। 22.12.23 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।''

इसके अगले ट्वीट में तापसी लिखती हैं, ''हां, यहां तक आना बहुत मुश्किल था। बहुत मुश्किल होता है जब आपको खुद ये सब जुटाना पड़े लेकिन किसी सुपरस्टार ने कहा था, 'अगर किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात तुम्हे उससे मिलाने में लग जाती है'। लगभग 10 साल लग गए लेकिन आखिरकार ऑल इज वेल।''

तापसी ने अपने दूसरे ट्वीट में शाहरुख और राजकुमार हिरानी दोनों का ही जिक्र कर दिया है। पहले शाहरुख खान का डायलॉग है जो उनकी फिल्म ओम शांति ओम का है। दूसरा थ्री इडियट का डायलॉग है जिसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। अब फैंस को इस नई जोड़ी की फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/R7A04Dw
https://ift.tt/jYGKOCP

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म