Alia Ranbir Wedding: फोटोशूट में उजड़े आलिया के बाल तो फैंस ने बता दिया 'मंजूलिका', ब्राइडल लुक पर भी कसा तंज

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस में तो एक्साइटमेंट देखने को मिली ही, साथ ही इंडस्ट्री के सितारे भी खूब खुश नजर आए। यहां तक कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एक्स गर्लफ्रेंड ने भी कपल को ढेर सारी बधाइयां दीं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर की शादी से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरों में उनके बाल थोड़े खराब नजर आए, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट करने से पीछे नहीं हटे। जहां कुछ लोग आलिया का मजाक उड़ाते नजर आए तो वहीं कई लोगदों ने उसकी जमकर तारीफें भी कीं।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की ये तस्वीरें उनके सिक्योरिटी कंसल्टेंसी युसुफ इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर कीं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट के पल्लू के कारण उनके बाल थोड़े खराब दिखाई दिए। इसे लेकर एक यूजर ने लिखा, "तो क्या दुल्हन थक नहीं सकती। वह खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन दूसरे सेलेब्स की तरह वह शर्माई नहीं और स्टाफ को नजरअंदाज न करते हुए मीडिया के सामने आईं। बाल ही तो है, उजले थे। उनका ग्रेस देखो।"

 


वहीं दूसरे फैन ने आलिया के बाल पर कमेंट करते हुए लिखा, "आलिया के बाल, लगता है बहुत ज्यादा थक गईं।" अफरोजा नाम की यूजर ने आलिया भट्ट की ड्रेसिंग सेंस पर सवाल खड़ा किया और कहा, "मुझे इतने बड़े दिन पर ऐसी ड्रेसिंग सेंस की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।" अक्षित नाम के यूजर ने आलिया के ड्रेसिंग सेंस पर कमेंट करते हुए लिखा, "बहन आलिया, मान्यवर वाला लहंगा ही पहन लेती तो अच्छा रहता।"

नीलम नाम की यूजर ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बालों पर चुटकी लेते हुए लिखा, "आलिया मंजूलिका कब हो गई। रा रा करके रणबीर को आवाज लगाना।" पूजा नाम की यूजर ने आलिया को बालों को ठीक करने की सलाह देते हुए लिखा, "मैडम बाल तो ठीक कर लेतीं" तो वहीं एक यूजर ने लिखा, "ज्यादा खास नहीं लग रही।"



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Lxe4QAB
https://ift.tt/O45LYyi

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म