'भूल भुलैया 2' का ट्रेलर देखकर विद्या बालन ने कही ये बात, फैंस को एक्ट्रेस के बिना फिल्म लग रही है अधूरी
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तबू स्टारर फिल्म भूल भूलैया 2 का मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। कुछ को फिल्म का ट्रेलर पसंद आया है और कुछ को नहीं। लोग कार्तिक आर्यन की तुलना अक्षय कुमार से कर रहे हैं। भूल भुलैया में विद्या बालन थीं जिन्होंने मोंजोलिका का रोल किया था। दर्शकों को वो भी बहुत याद आ रही हैं। खुद विद्या बालन ने फिल्म का ट्रेलर देखकर इस पर रियेक्श दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है और लिखा, ''भूषण कुमार और पूरी टीम को इस हॉन्टेड कॉमेडी फिल्म के लिए बधाई। ट्रेलर जाना पहचाना लग रहा है...हाहा...इस रोलर कोस्टर की सवारी को फिर से महसूस करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। भूल भुलैया 2। फिल्म सिनेमाघरों में 20 मई को रिलीज हो रही है।''
जैसी ही एक्ट्रेस ने ट्रेलर डाला वैसी ही कमेंट्स आना शुरू हो गए। फैंस को उनके बिना ये फिल्म अधूरी लग रही है। एक फैन ने कहा, ''भूल भूलैया आपके बिना अधूरी है।'' दूसरे ने लिखा, ''हमारे लिए भूल भुलैया माने मोंजोलिका और मोंजोलिका माने विद्या और विद्या अगर न हो तो हमको ऐसे भूल भुलैया मे जाना ही नहीं। खैर टीम को शुभकामनाएं।'' ऐसा ही और कमेंट में लिखा गया, ''बिना अक्षय कुमार और विद्या बालन के भूल भूलैया भूल भुलैया नहीं है।''
भूल भुलैया 2 की पहली भूल भूलैया से काफी तुलना हो रही है। लेकिन डायरेक्टर अनीष बाज्मी पहले ही बोल चुके हैं कि अक्षय और विद्या इस फिल्म की स्क्रिप्ट में फिट नहीं बैठ रहे थे। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की स्टोरी पूरी तरह से अलग है। सिवाय राजपाल के और कोई कैरेक्टर दोबारा नहीं लिया गया है। इसलिए फिल्म की तुलना करना गलता है। वहीं कार्तिक आर्यन भी कह चुके हैं कि उनकी अक्षय कुमार से तुलना नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनको देखकर ही तो वो बड़े हुए हैं और ऐसे में उनको कैसे अक्षय के कंपेयर किया जा सकता है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/oWekvOl
https://ift.tt/ldATMhW
Comments
Post a Comment