Ranbir Alia Wedding: एक्स-बॉयफ्रेंड की शादी से झूम उठीं प्रियंका चोपड़ा, Photo शेयर कर कह दी बड़ी बात

Alia Ranbir Wedding: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सात फेरों के बंधन में बंध चुके हैं। रणबीर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhat) की शादी को लेकर फैंस तो खुश हैं ही, साथ ही इंडस्ट्री के सितारे भी उन्हें बधाइयां देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। खास बात तो यह है कि रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड्स भी उन्हें खूब बधाइयां दे रही हैं। कैटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण और नरगिस फाकरी तक ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को उनकी शादी के लिए तो बधाई दी ही, साथ ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी रणबीर और आलिया पर अपना प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

 

प्रियंका चोपड़ा ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर कीं। उन्होंने दोनों को बधाइयां देते हुए लिखा, "Awww... आप दोनों को ढेर सारी बधाइयां। आप दोनों की जिंदगी के प्यार और खुशियों से भरने की कामना करती हूं।" रणबीर और आलिया को विश कर प्रियंका चोपड़ा खूब सुर्खियों में आ गई हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) फिल्म 'अंजाना अंजानी' में एक साथ नजर आए थे। स्क्रीन पर दोनों ने कपल का किरदार अदा किया था, जिसे फैंस ने भी खूब पसंद किया था। उनकी केमिस्ट्री ने भी दर्शकों का खूब दिल जीता था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। उन्हें लेकर कहा जा रहा था कि दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि कुछ दिनों बाद ही रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा अलग हो गए थे।

प्रियका चोपड़ा के से इतर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने रणबीर और आलिया की रोमांटिक फोटोज देख उन्हें हमेशा खुश रहने की बधाई दी। दूसरी तरफ कैटरीना कैफ ने भी आलिया भट्ट की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "आप दोनों को ढेर सारी बधाइयां।" बता दें कि रणबीर और आलिया भट्ट ने बीते दिन 'वास्तु' में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लिए थे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/m2haHRj
https://ift.tt/WES6JYz

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म