कैटरीना कैफ ने शेयर किए अपने फोटोज, फैंस ने विक्की कौशल को लेकर कर दिया ये सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कैटरीना कैफ एक बार फिर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की तस्वीरों पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

कैटरीना कैफ के फोटोज
कैटरीना कैफ ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। खुले बालों में नजर आ रहीं कैटरीना कैफ हर तस्वीर में अलग-अलग पोज दे रही हैं। उन्होने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में कुछ लिखा नहीं है बल्कि हार्ट इमोजी बनाया है। उनकी स्माइल फैंस के दिलों को छू रही है और कमेंट कर रहे हैं। फैंस उनकी अदाएं काफी पसंद आ रही हैं और इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि खबर लिखे जाने तक उनकी तस्वीरों को सिर्फ 30 मिनट में 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

कैटरीना कैफ की तस्वीरों पर फैंस के कमेंट
कैटरीना कैफ की तस्वीरों को फैंस न सिर्फ लाइक कर रहे हैं बल्कि कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है यार।' एक फैन ने लिखा, 'आप बहुत क्यूट हो।' एक फैन ने लिखा, 'विक्की कहां है, विक्की ने क्लिक की हैं फोटो।' इस तरह से तमाम फैंस ने अपने दिल की बात कही है। कैटरीना कैफ की इन फोटोज पर न सिर्फ फैंस बल्कि सेलिब्रिटी भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ पिछली बार फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। अब वह फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ, फिल्म 'फोन भूत' सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ और फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति के साथ काम करती दिखाई देंगी। कैटरीना कैफ की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पिछले साल 2021 में अपने बॉयफ्रेंड विक्की कौशल के साथ राजस्थान में शादी की थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/LPzCRGu
https://ift.tt/KYGLC5f

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म