शादी से पहले ही साथ रहेंगे अथिया शेट्टी और केएल राहुल! किराये पर लिया लग्जरी घर; कीमत जान रह जाएंगे हैरान
Athiya Shetty-KL Rahul Rented New Apartment: बॉलीवुड के मशहूर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की अटकलें लगनी शरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं हाल ही में उन्हें लेकर एक और खबर आई है कि दोनों शादी से पहले ही साथ रहने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए दोनों ने एक सी-फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट भी किराये पर लिया है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल अथिया शेट्टी और केएल राहुल मुंबई में सी-फेसिंग अपार्टमेंट में साथ में रहेंगे, जिसका एक महीने का किराया ही कम से कम 10 लाख रुपये होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों सर्दियों में शादी के बंधन में बंधेंगे और उनकी शादी के लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों मैंगलोर स्टाइल शादी करेंगे, क्योंकि अथिया शेट्टी के साथ-साथ केएल राहुल भी दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं।
शादी की अटकलों पर अथिया शेट्टी ने दिया रिएक्शन: अथिया शेट्टी बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग शादी की खबरों के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई थीं। जहां पापाराजियों ने उनसे शादी के सिलसिले में सवाल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। हालांकि एक्ट्रेस ने ज्यादा कुछ खास नहीं कहा और 'अरे यार' कहकर बाय करते हुए चली गईं।
बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल बीते तीन सालों से रिएल्शनशिप में हैं। जब से अथिया शेट्टी ने केएल राहुल संग अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर जाहिर किया है, उसके बाद से ही वह अक्सर क्रिकेटर के साथ नजर आती हैं। दूसरी ओर केएल राहुल भी अपनी गर्लफ्रेंड का साथ देने से पीछे नहीं हटते हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Dh5I7q3
https://ift.tt/HdjmTLq
Comments
Post a Comment