‘केजीएफ 2’ के आखिर में हुआ ‘केजीएफ 3’ का ऐलान, फिल्म से लीक हुआ 2 सेकेंड का सीन देख झूम उठे यश के फैंस

KGF 3 Is Happening: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर यश (Yash) और बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' (KGF: Chapter 2) 14 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा गया था। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि सिनेमाघरों में दर्शकों की बड़ी तादात में भीड़ देखने को मिल रही हैं। बड़े परदे पर फिल्म में यश और संजय दत्त को देखने के बाद दर्शक खुद सीटियां और तालियां बजाने से रोक नहीं पा रहे हैं। फिल्म खत्म के बाद भी दर्शकों के सिर से रॉकी भाई का खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के अंत में दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिला है। जी हां आप बिलकुल सही सोच रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म के अगले पार्ट को लेकर बड़ा इशारा दिया है।

'केजीएफ 2' के बाद फिल्म का तीसरा पार्ट
दरअसल ट्विटर पर 'केजीएफ 3' धडल्ले से ट्रेंड हो रहा है। दर्शक लगातार अपने ट्वीट में यह बता रहे हैं कि मेकर्स ने फिल्म का तीसरा पार्ट लेकर आएंगे। इतना ही नहीं मशहूर ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट करते हुए इशारा दिया है कि फिल्म का तीसरा पार्ट बनेगा। हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रवीना टंडन 'केजीएफ' के तीसरे पार्ट की और इशारा कर रही है। वीडियो देखने के बाद फैंस की बेताबी का कोई ठिकाना नहीं है। वे सभी अपने पसंदीदा एक्टर यश को बड़े पर फिल्म के तीसरे पार्ट में देखने के लिए बेताब हैं।

'बीस्ट' से हुई है 'केजीएफ 2' की टक्कर
यश और संजय दत्त की फिल्म 'केजीएफ 2' का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। इस फिल्म में इन दोनों स्टार्स के अलावा रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज भी अहम भूमिका में मौजूद हैं। फिल्म की टक्कर तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की 'बीस्ट' से हुई है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों की ओर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ऐसे में आप 'केजीएफ' के तीसरे पार्ट के कितने बेताब हैं? इस बारे में कमेंट के

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/gODApze
https://ift.tt/2YxDHWN

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म