एक्सक्लूसिव !! 'केजीएफ 2' की सफलता के बाद Sanjay Dutt इस धांसू डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ, बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा धमाका

Sanjay Dutt Join Hands With Sanjay Gupta: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'केजीएफ 2' (KGF 2) की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा साउथ सुपरस्टार यश, रवीना टंडन, प्रकाश राज और श्रीनिधि शेट्टी जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में मौजूद हैं। 'केजीएफ चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर हिंदी बेल्ट के साथ-साथ सभी भाषाओं में अकल्पनीय प्रदर्शन कर रही है। ये फिल्म पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने हिंदी बेल्ट में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। संजय दत्त और यश की 'केजीएफ 2' ने आरआरआर और बाहुबली 2 के बाद पूरे भारत में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की। ऐसे में बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में संजय दत्त ने बताया कि उनकी अगली फिल्म मशहूर डायरेक्टर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) के साथ होगी।

संजय दत्त ने संजय गुप्ता के साथ मिलाया हाथ
संजय दत्त के फैंस उनकी फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं और अभिनेता की अपकमिंग फिल्म का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। 'केजीएफ 2' के लिए दिए एक स्पेशल इंटरव्यू में संजय दत्त ने खुलासा किया, 'कुछ समय के बाद मैं संजय गुप्ता के साथ एक बार फिर काम करूंगा। हम दोनों मिलकर कुछ और महीनों में एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। कई सालों के बाद संजय गुप्ता के साथ काम करके आएगा।' बता दें संजय गुप्ता 'आतिश', 'जिंदा' और 'कांटे' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

'केजीएफ 2' में निभाया है 'अधीरा' का किरदार
संजय दत्त ने फिल्म 'केजीएफ 2' में अधीरा का किरदार निभाया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म में संजय दत्त और यश की ऑनस्क्रीन भिडंत ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। इस फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ने हिंदी बेल्ट पर अब तक 190 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/PgpUYbu
https://ift.tt/zGUwjFR

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म