आमिर खान ने शुरू की अगली फिल्म की तैयारी, इस डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ!
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्मों में काफी गैप रहता है, जिसके चलते फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आमिर खान के बारे में कहा जाता है कि वह एक समय पर एक फिल्म पर काम करते हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और उसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है।
आमिर खान ने आरएस प्रसन्ना के साथ मिलाया हाथ
'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान और 'शुभ मंगल सावधान' के डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना एक स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए साथ आ रहे हैं। फिलहाल, फिल्म के बारे में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आमिर खान ने फिल्म के तैयारियां शुरू कर दी हैं और फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू हो सकती है। वह फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज की तैयारियां खत्म होने के बाद अपनी नई फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। आमिर खान की नई फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज हो सकती है।
आमिर खान युवा फिल्ममेकर्स संग करना चाहते काम
आमिर खान नए और युवा फिल्ममेकर्स के साथ काम करना चाहते हैं और वह पिछले काफी समय से आरएस प्रसन्ना के संपर्क में हैं। आमिर खान की अपकमिंग फिल्म' लाल सिंह चड्ढा' को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले वह उनकी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' बनाई थी।
'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को होगी रिलीज
गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी। फिल्म में करीना कपूर भी लीड रोल में हैं। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है। इस फिल्म से साउथ एक्टर नागा चैतन्य बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'रक्षा बंधन' से टकराएगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/TRV3B02
https://ift.tt/oCGRaqt
Comments
Post a Comment