रणबीर-आलिया की शादी का कार्ड हुआ लीक, जानिए क्या है सच्चाई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फंक्शन पूरे जोरों पर है और 14 अप्रैल को शादी करने जा रहे हैं। फैंस जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार वो दिन आ गया है, जब फैंस के फेवरेट कपल सात फेरे लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुरुवार को दिन में 2 बजे शादी करेंगे। इसी बीच दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर लीक हो गया है और तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये कार्ड सही है। फिलहाल कार्ड काफी प्यारा नजर आ रहा है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का कार्ड
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का जो कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में आने के लिए गेस्ट से रिक्वेस्ट की गई है। हालांकि, शादी के कार्ड के पर डेट तो 14 अप्रैल है लेकिन दिन गुरुवार की बजाय शुक्रवार लिखा है। इस वजह से इस बात की आशंका है कि शादी का ये कार्ड फर्जी है।

नीतू कपूर ने कन्फर्म की थी शादी की डेट
बताते चलें की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फंक्शन 13 अप्रैल से ही शुरू हो गए थे। दोनों की मेहंदी के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं, 13 अप्रैल को मेहंदी के दिन ही रणबीर कपूर की नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने कंफर्म किया कि शादी 14 अप्रैल को हो रही है। दोनों का एक वीडियो सामने आया था। उधर, मेहंदी सेरेमनी में करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर सहित तमाम परिवार वाले नजर आए थे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 4 साल से कर रहे थे डेट
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक-दूसरे को बीते 4 साल से डेट कर रहे थे। सोनम कपूर और आंनद आहूजा के वेडिंग रिसेप्शन में पहली बार दोनों एक साथ नजर आए थे। इसके बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कई बार एक साथ नजर आए चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। दोनों डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म' ब्रह्मास्त्र' में काम करते दिखाई देंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/aKpbXA5
https://ift.tt/jdvDGux

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म