Kabhi Eid Kabhi Diwali: सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म में हुई इस एक्टर की एंट्री, भाईजान के साथ पहले भी किया है काम

Ayush Sharma Entry in Salman Khan's Kabhi Eid Kabhi Diwali: बॉलीवुड के भाई जान अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की लीड रोल वाली फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) की घोषणा कुछ साल पहले की गई थी। सलमान खान की इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म को लेकर रोज कुछ न कुछ नया अपडेट सामने आ रहे है। इसी बीच अब सलमान खान की इस फिल्म में अब एक नए एक्टर की एंट्री हो गई है। जिसको लेकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है। तो चलिए जानते है पूरा मामला

आयुष शर्मा की हुई एंट्री
सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ में अब बॉलीवुड स्टार आयुष शर्मा की भी एंट्री हो गई है। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्माताओं ने दी है। आपको बता दें कि आयुष शर्मा सलमान की बहन अर्पिता खान के पति हैं। पहले बताया जा रहा था कि आयुष शर्मा ने फिल्म सहायक भूमिका निभाने के लिए मना कर दिया है। लेकिन निर्माताओं की जानकारी ने इस बात को साफ कर दिया है कि आयुष शर्मा इस फिल्म का हिस्सा होने वाले है। आपको बता दें कि आयुष शर्मा पहले भी सलमान खान के साथ फिल्म में काम कर चुके है। उन्होंने पहले 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' में सलमान के साथ काम किया था। ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी।

कब रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर ‘कभी ईद कभी दीवाली’ की रिलीज डेट को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म 2022 के अंत में या 2023 की शुरूवात में रिलीज हो सकती है। सलमान खान की इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, क्या आयुष शर्मा 'कभी ईद कभी दीवाली’ में अपना कमाल दिखा पाएंगे। कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/smOFUhk
https://ift.tt/5f4i1KD

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म