नहीं रहे 90's में अपने गानों से धूम मचाने वाले Taz, 'नचांगे सारी रात' सिंगर का 54 वर्ष की उम्र में निधन
Singer Taz Died: भारत के मशहूर पॉप सिंगर और 90's में अपने गानों से धमाल मचाने वाले तरसमे सिंह सैनी (Tarsame Singh Saini) अका Taz का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि तरसमें सिंह सैनी हाल ही में वह कोमा से बाहर आए थे और हर्निया से जूझ रहे थे। उनकी सर्जरी होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 के कारण उनकी सर्जरी को आगे बढ़ा दिया, जिससे उनकी हालत और भी ज्यादा खराब हो गई थी। ऐसे में वह बीमारी से नहीं लड़ पाए और इस दुनिया को अलविदा कह गए।
तरसमे सिंह सैनी के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर से लेकर टिस्का चोपड़ा तक ने तरसमें सिंह के निधन पर शोक जाहिर किया है। बता दें कि 1989 से लेकर 2000 तक तरसमे सिंह सैनी ने अपने म्यूजिक एल्बम से धूम मचाकर रख दी थी। उनके शानदार गानों में 'प्यार हो गया', 'नचांगे सारी रात' और 'गल्ला गोरियां' शामिल हैं।
चंद दिनों पहले तरसमे सिंह के परिवार ने बयार जारी कर यह बताया था कि अब वह कोमा से बाहर आ चुके हैं। परिवार का कहना था, "डियर ऑल, Taz सर अब कोमा में नहीं हैं। उनकी सेहत में दिन पर दिन सुधार हो रहा है। इस मुश्किल घड़ी में भी आप सभी के प्यार, शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। आगे हमारे पास आप लोगों के लिए जो भी पॉजिटिव न्यूज होगी, हम आप लोगों को जरूर बताएंगे। आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।"
तरसमे सिंह के निधन की खबर सुनकर फैंस भी दुखी नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "हे भगवान, मैं आज भी इनके गाने सुनती हूं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "90's के बच्चे इन्हें बहुत अच्छे से समझ सकते हैं। रेस्ट इन पीस...।" सिंगर परंपरा टंडन ने भी तरसमे सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/hdaBfC0
https://ift.tt/Q1a5zUv
Comments
Post a Comment