Ranbir Alia के बाद एक्टर सायरस साहुकार ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, परिवार की मौजूदगी में लिये सात फेरे

Cyrus Sahukar Wedding: बॉलीवुड एक्टर और वीजे सायरस साहुकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड वैशाली मलहारा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने बीते दिन यानी 15 अप्रैल को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। बताया जा रहा है कि वह बीते छह साल से वैशाली मलहारा (Vaishali Malahara) के साथ रिलेशनशिप में थे और 15 अप्रैल को उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ जीने-मरने की कस्में खाईं। वीजे सायरस (VJ Cyrus) और वैशाली मल्हारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

cyrus sahukar

वीजे सायरस और वैशाली मलहारा की शादी में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारों की भी महफिल सजी थी। उनकी शादी में समीर कोच्चर, कबीर खान, मिनी माथुर, साहिल सांघा और कई सेलेब्स मौजूद थे। सायरस साहुकार के दोस्तों ने उनकी शादी से जुड़ी झलकियां सोशल मीडिया पर भी साझा कीं। खास बात तो यह है कि सायरस भी अपनी बारात में खूब डांस करते नजर आए।

 

शादी के इस खास मौके पर जहां सायरस साहुकार व्हाइट शेरवानी में दिखाई दिए तो वहीं उनकी पत्नी वैशाली लाल सुर्ख जोड़े में नजर आईं। उनकी शादी की तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि यह वेडिंग भी बिल्कुल रॉयल रही। बता दें कि वीजे सायरस साहुकार ने साल 2016 में मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में वैशाली मलहारा के साथ अपने रिश्ते की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वैशाली से उनकी मुलाकात मुंबई में हुई है और उनकी प्रेम कहानी भी प्योर वेजिटेरियर वर्सेज नॉन वेजिटेरियन है।

 

 

सायरस साहुकार का करियर: सायरस साहुकार के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'ओम जय जगदीश' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद वह 'दिल्ली 6', 'आयशा', 'लव ब्रेकअप जिंदगी', 'मस्का' और 'कौन बनेगी शिखरवती' जैसी फिल्मों में नजर आए। इसके अलावा उन्होंने एमटीवी का सीजन वन होस्ट किया, साथ ही कई रिएलिटी शो में भी बतौर होस्ट दिखाई दिए।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/0NmwyRU
https://ift.tt/6F1VQXH

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म