क्या राजामौली ने ‘ट्रिपल आर’ से जानबूझकर काटा आलिया भट्ट का रोल? डायरेक्टर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
Did Rajamouli cut Alia Bhatt's role in RRR: भारतीय डायरेक्टर राजमौली की फिल्म 'ट्रिपल आर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छे आंकड़े दर्ज करा रही है। फिल्म 'ट्रिपल आर' का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे थे, जिस कारण सभी को भरोसा था कि यह मूवी रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धमाका करेगी। फिल्म ने ऐसा किया भी और दुनियाभर में जमकर कमाई कर रही है। जहां एक तरफ फिल्म 'ट्रिपल आर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया से राजामौली को अनफॉलो करके सबको चौंका दिया है। आलिया भट्ट और राजामौली के बीच फिल्म प्रमोशन के दौरान काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिला, जिस कारण हर किसी को भरोसा हो चला था कि ये जोड़ी जल्द ही दोबारा साथ देखने को मिलेगी लेकिन आलिया की इस कदम ने हर किसी को चौंका दिया है।
कई लोगों का मानना है कि आलिया भट्ट अपने किरदार को मिले कम वक्त से नाराज थीं, जिस कारण उन्होंने 'ट्रिपल आर' डायरेक्टर को अनफॉलो कर दिया। ऐसा बताया गया था कि राजामौली ने आलिया से वादा किया था कि उन्हें 'ट्रिपल आर' में अच्छा स्क्रीन टाइम मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं होने के बाद अदाकारा ने राजामौली को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया।
डायरेक्टर राजामौली ने इस मसले पर बॉलीवुड हंगामा से बात की है और बताया है कि उन्होंने जानबूझकर या आलिया को बिना बताए उनका किरदार छोटा नहीं किया है। राजामौली के अनुसार, ‘मेरी फिल्म में आलिया का रोल बड़ा नहीं था क्योंकि मेरी फिल्म की कहानी ऐसी ही थी। ऐसा नहीं था कि हमने बीच में सोचा कि आलिया का रोल बड़ा है और उसे काट देते हैं। हम सबको पता था कि आलिया का रोल छोटा है लेकिन यह जरूरी है। इसका कहानी में खास महत्व है। मैंने आलिया को इस बारे में बताया था और उसके बाद ही उन्होंने फिल्म साइन की। हम दोनों इस बात पर सहमत थे कि उनका फिल्म में कितना बड़ा किरदार होगा और हम दोनों को साथ काम करने में काफी मजा आया। अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं आलिया के साथ जरूर काम करना चाहूंगा’
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2UNxLbw
https://ift.tt/zLGkwS8
Comments
Post a Comment