अथिया शेट्टी और केएल राहुल होंगे रणबीर-आलिया के पड़ोसी, वास्तु के पास कपल ने खरीदा घर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल रिलेशनशिप में हैं। ये कपल एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहा है और दोनों शादी भी कर सकते हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि केएल राहुल ने बांद्रा में कार्टर रोड पर 4 बीएचके सी-फेसिंग अपार्टमेंट किराए पर लिया है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि इस अपार्टमेंट का किराया 10 लाख रुपये महीने है। ये भी खबर थी कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी सर्दियों में शादी कर लेंगे लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, ये कपल इस साल शादी नहीं करेगा।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल का घर डिजाइन करेंगी माना शेट्टी
'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने मुंबई के पाली हिल की एक बिल्डिंग में एक फ्लोर (9वें) खरीद लिया है। केएल राहुल किराए घर में तब तक रहेंगे जब तक नए घर पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हो जाता है। वहीं, केएल राहुल की होने वाली सास और अथिया शेट्टी की मां माना सेट्टी उस नए घर को डिजाइन करेंगी।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल का घर
अथिया शेट्टी और केएल राहुल पाली हिल के संधु पैलेस वाले अपार्टमेंट में साथ में रहेंगे। हालांकि, अभी इसका कंस्ट्रक्शन वर्क पूरी तरह से होना बाकी है। बताते चलें कि ये अपार्टमेंट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के वास्तु वाले घर से सिर्फ 2 बिल्डिंग की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि सुनील शेट्टी ने इस बिल्डिंग को अपनी बेटी के लिए खरीदा है और इसको देखने के लिए अपनी पत्नी माना शेट्टी और बेटी के साथ आ चुके हैं। लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि इसे केएल राहुल ने खरीदा है।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल का रिलेशनशिप
गौरतलब है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल बीते तीन सालों से रिलेशनशिप में हैं। जब से अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर जाहिर किया है, उसके बाद से ही वह अक्सर क्रिकेटर के साथ नजर आती हैं। वही, केएल राहुल भी अथिया शेट्टी का साथ देने से पीछे नहीं हटते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ये कपल एक-दूसरे पर प्यारा जताने का कोई मौका नहीं छोड़ता है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/9jQ4Ry8
https://ift.tt/Q1a5zUv

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म