ऋषि कपूर को याद कर नम हुईं नीतू कपूर की आंखें, कहा- पार्टनर को खोना होता है बहुत दर्दनाक
बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में देने वाले एक्टर ऋषि कपूर का दो साल पहले 2020 में 30 अप्रैल को कैंसर के चलते निधन हो गया था। उनको गुजरे हुए दो साल हो गए हैं और उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी नीतू कपूर उन्हें यादकर इमोशनल हो गई हैं। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। बताते चलें कि ऋषि कपूर की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी फैमिली मेंबर्स के अलावा इंडस्ट्री के सिलेब्स सहित तमाम फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।
नीतू कपूर ने शेयर किया वीडियो
नीतू कपूर ने शनिवार को अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर एक महिला ऋषि कपूर के लिए गाना सुनाती है। इस पर नीतू कपूर इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं, 'मैं रोज किसी न किसी से मिलती हूं और रोज कोई न कोई मुझे याद दिलाता है। सबकी एक स्टोरी है उनके साथ।'
नीतू कपूर ने लिखा इमोशनल करने वाला कैप्शन
नीतू कपूर ने अपनी इस पोस्ट के साथ लिखा है, 'आज ऋषि जी को गए पूरे 2 साल हो गए। 45 साल साथ रहने के बाद अपने पार्टनर को खोना बहुत कठिन और दर्दभरा होता है। दिल के जख्म को भरने का केवल एक ही तरीका है कि मैं खुद को काम में बिजी रखूं, इसके लिए फिल्म और टीवी मेरी हेल्प करते हैं। ऋषि जी को हमेशा याद किया जाएगा और वह सभी के दिलों में हमेशा रहेंगे।'
ऋषि कपूर को था कैंसर
गौरतलब है कि साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह साल 2019 में भारत लौटे थे। उनको साल 2020 में 29 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने वहां अंतिम सांस ली थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/n8p7J3M
https://ift.tt/Q1a5zUv
Comments
Post a Comment