सारा अली खान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट !! 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित होगी फिल्म?
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने फिल्म 'केदारनाथ' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में एक्ट्रेस को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ देखा गया था। 'केदारनाथ' भले ही सारा अली खान की पहली फिल्म थी लेकिन उनकी एक्टिंग देखकर ऐसा बिलकुल नहीं लगा था। फिल्म में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों के दिल जीत लिया था। सारा अली खान ने अपने अब तक करियर में केवल 5 फिल्में की हैं और आने वाले दिनों में उन्हें कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में देखा गया। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार सारा अली खान के हाथ 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित फिल्म लगी है।
1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित होगी सारा की फिल्म!
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक सारा अली खान की अगले फिल्म आजादी के समय पर आधारित होगी। बताया जा रहा है कि सारा अली खान की ये फिल्म 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर बेस्ड होगी। फिल्म में सारा अली खान का किरदार बेहद दिलचस्प और अलग किस्म का होगा, जो दर्शकों को पसंद आएगा। फिल्म का निर्देशन 'एक थी डायन' फेम निर्देशक कनन अय्यर करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि देशभक्ति पर आधारित ये फिल्म बड़े परदे पर दस्तक नहीं देगी। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर डायरेक्ट स्ट्रीम होगी। फिल्म करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जाएगी।
ये हैं सारा अली खान की आने वाली फिल्में
सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों लक्ष्मण उटेकर की आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सारा अली खान को विक्की कौशल के साथ देखा जाएगा। इस फिल्म के अलावा सारा अली खान के पास 'गैसलाइट' फिल्म भी है, जिसमें उन्हें विक्रांत मैसी के साथ देखा जाएगा। सारा और विक्रांत स्टारर फिल्म की शूटिंग गुजरात में जारी है। दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/1l2mRM3
https://ift.tt/SEs0Ot7
Comments
Post a Comment