Malti Marie Chopra है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का नाम, जन्म के तीन महीने बाद किया रिवील

Priyanka Chopra Daughter's Name Malti Marie Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और हॉलीवुड एक्टर निक जोनस (Nick Jonas) सरोगेसी के जरिए के बेटी के माता-पिता बने। हालांकि फैंस काफी दिनों से इस कपल की बेटी के नाम की अनाउंसमेंट के लिए बेताब थे। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने अपनी बेटी का नाम रखा है। टीएमजेड के मुताबिक प्रियंका और निक ने अपनी नन्ही सी बेटी का नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) रखा है।

प्रियंका-निक ने रिवील किया बेटी का नाम
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनस है। कथित तौर पर टीएमजेड ने बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट प्राप्त किया था और कागजों के अनुसार मालती का जन्म कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में 15 जनवरी को रात 8 बजे के बाद हुआ था। हालांकि प्रियंका और निक ने अपने बच्चे के नाम की पुष्टि नहीं की लेकिन फैंस इसकी अनाउंसमेंट के लिए बेहद उत्साहित हैं क्योंकि यह नाम दोनों के लिए एक स्पेशल अर्थ रखता है।

ये है प्रियंका-निक की बेटी के नाम का मलतब
प्रियंका और निक ने अपनी-अपनी परंपराओं का सम्मान किया है क्योंकि उन्होंने एक हिंदू नेम 'मालती' और एक इंग्लिश मिडिल नेम 'मैरी' चुना है। 'मालती' नाम एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है छोटा सुगंधित फूल, चांदनी। जबकि 'मैरी' एक फ्रांसीसी शब्द है जिसका अर्थ है 'समुद्र का तारा'।

प्रियंका चोपड़ा इन फिल्मों में आएंगी नजर
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही सैम ह्यूगन के साथ फिल्म ‘इटंस ऑल कमिंग बैक टू मी’ में दिखाई देंगी। ये फिल्म अगले साल 10 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के बाद बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' भी है। इस फिल्म में प्रियंका को कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में देखा जाएगा।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/oCtJM9v
https://ift.tt/KYGLC5f

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म