प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी पहन पूल में मचाया गदर, पत्नी की Photos देख निक जोनास भी कह बैठे दिल की बात
Priyanka Chopra Pool Photos: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने अंदाज से पूरे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी फोटोज हों या वीडियो, देखते ही देखते सुर्खियों में आ जाती हैं। ऐसा ही हाल प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरों को लेकर भी देखने को मिल रहा है, जिन्हें उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पूल में चिल करतीं दिखाई दीं। खास बात तो यह है कि उन्हें ऐसा देख खुद पति निक जोनास भी अपने आप पर कंट्रोल नहीं कर पाए और पोस्ट पर अपनी दिल की बात कह बैठे।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फोटोज में टू-पीस पहनकर पूल में चिल करती दिखाई दीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "इंस्टाग्राम बनाम रिएलिटी...।" उनकी इन फोटोज पर फैंस ने भी खूब सारा प्यार लुटाया। खुद निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, "डैम...।" इसके साथ ही निक ने फायर इमोजी भी शेयर किया।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की इन तस्वीरों को अभी तक पांच लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है, साथ ही यूजर एक्ट्रेस के ग्लैमर की तारीफ करते हुए भी नहीं थक रहे हैं। जहां कुछ यूजर ने प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर हार्टशेप इमोजी शेयर करते हुए रिएक्शन दिया तो वहीं कुछ फैंस फायर इमोटिकॉन्स शेयर करते नजर आए। बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।
उन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ब्लैक बिकिनी में पूल में चिल करती दिखाई दी थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने सुकून के पल बिताते हुए 90's के गाने भी सुने, साथ ही फैंस से भी पूछा कि क्या वह उन्हें पहचान पाएंगे। इससे इतर एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही फरहान अख्तर के निर्देशन में तैयार होने वाली फिल्म 'जील ले जरा' में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस शीला में भी मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/B8O5G7C
https://ift.tt/Q1a5zUv
Comments
Post a Comment