Taimur Ali Khan का एयरपोर्ट पर गुलाब जामुन खाने को ललचाया मन, लोग बोले- 'वाह हिंदी सीख गया'
Taimur Ali Khan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर की कोई भी तस्वीर इंटरनेट जगत में आते ही छा जाती है। क्यूटनेस के मामले में 7 साल के तैमूर हर किसी को टक्कर देते हैं। तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग अभी से ही काफी अच्छी है। पैपराजी अक्सर सैफ अली के लाडले बेटे तैमूर को अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। इस बीच सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
इस चीज के शौकीन हैं तैमूर अली खान
दरअसल, इंटरनेट पर तैमूर अली खान का एक पुराना वीडियो काफी समय से वायरल हो रहा है, जिसमें तैमूर अली अपने माता पिता के साथ नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में वे मुंबई एयरपोर्ट के एक्जिट गेट से अपनी कार की ओर जा रहे हैं। इस वीडियो में करीना अपने बेटे तैमूर का हाथ पकड़े हुए हैं। तो वहीं सैफ उनके बगल में नजर आ रहे हैं। इस बीच तैमूर ने पास की एक दुकान की ओर इशारा करते हुए कहा, 'मुझे वो गुलाब जामुन खाना है। इस बात से ये साफ हो गया है कि तैमूर अली खान को गुलाब जामुन काफी पसंद है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
यहां देखें तैमूर अली खान का वीडियो:
At least the Pataudi kids can speak Hindi
by u/chaandan1ya in BollyBlindsNGossip
इस साल हुआ था तैमूर अली खान का जन्म
बताते चलें कि 2004 में सैफ और अमृता का तलाक हो गया। सैफ ने 2012 में करीना कपूर से शादी की, जिनसे उन्हें एक बेटा तैमूर अली खान है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। मालूम हो कि करीना और सैफ के दूसरे बेटे जेह अली खान का जन्म साल 2021 में हुआ था। सैफ अली खान हाल ही में आदिपुरुष में नजर आए थे। इस मूवी में सैफ ने रावण का किरदार निभाया था। लोगों को रावण के लुक में सैफ बिल्कुल भी पसंद नहीं आए। इस वजह से काफी बवाल भी हुआ है। रावण के लुक को देख लोग काफी ज्यादा भड़क गए थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/i7nlrB5
https://ift.tt/Ivg3Unt
Comments
Post a Comment