Ananya- Aditya के डेटिंग रूमर्स के बीच मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए ईशान खट्टर, हेलमेट से छुपाया मुंह

Ishaan Khatter And Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy kapur) इन दिनों अपने रिलेशनशिप रूमर्स को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में अनन्या और आदित्य पूर्तगाल से छुट्टियां बिताकर लौटे हैं। दोनों के वेकेशन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी। आज जहां आदित्य और अनन्या के लव अफेयर के चर्चे लोगों की जुवान पर हैं, वहीं एक समय ऐसा था जब अनन्या पांडे एक्टर ईशान खट्टर संग रिश्ते में थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो ईशान (Ishaan Khatter) और अनन्या ने करीब 3 साल तक डेटिंग की और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि अब लग रहा है कि ये दोनों सितारे अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। क्योंकि हाल ही में ईशान खट्टर की एक मिस्ट्री गर्ल के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं।

मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए ईशान खट्टर

23 जुलाई को एक ईशान खट्टर मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए। दरअसल ईशान एक लड़की के साथ बाइक राइडिंग के दौरान में कैद हो गए, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में देखा जा सकता है व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनें ईशान जहां बाइक चला रहे हैं तो वहीं एक लड़की बाइक पर उनके पीछे बैठी है और लड़की ने एक्टर को पीछे से पकड़ा हुआ है। दोनों के चेहरे हेलमेट से ढके हैं। हालांकि ईशान की मिस्ट्री गर्ल ऑल ब्लैक लुक में बहुत जबरदस्त लग रही थीं।

 

विजय देवरकोंडा बने थे अनन्या और ईशान के ब्रेकअप की वजह?

एक्ट्रेस अनन्या पांडे और ईशान खट्टर ने तीन साल की डेटिंग के बाद ब्रेकअप कर लिया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अनन्या के 'लाइगर' को-स्टार विजय देवरकोंडा की वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ था। केवल इतना ही नहीं 'कॉफी विद करण' के दौरान खुद अनन्या ने इस बात का खुलासा किया था कि वह रिलेशनशिप में होते हुए विजय के साथ फ्रेंडली डेट पर गई थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अनन्या पांडे आयुष्मान खुराना के साथ जल्द ही फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगी। यह फिल्म 25 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। वहीं एक्टर ईशान खट्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पीपा' की शूटिंग पूरी कर ली है और यह फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/fHYk6SA
https://ift.tt/UdbTeli

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म