Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Leaked: रणवीर- आलिया को लगा झटका, Tamilrockers समेत इन जगहों पर लीक हुई फिल्म

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani leaked: बॉलीवड के स्टार एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेडेट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। जब इस मूवी का ट्रेलर सामने आया था तब ही से फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। अब रिलीज होने के साथ ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी हर जगह छा गई है। इस बीच रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म HD क्वालिटी में इंटरनेट पर लीक हो गई है।

तमिल रॉकर्स समेत इन वेबसाइट पर लीक हुई आलिया-रणवीर की फिल्म

बता दें कि इस साल बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में लीक हुई है। इस लिस्ट में शाहरुख खान की पठान का नाम भी शामिल है। जहां लीक होने से कई मूवी प्रभावित हुई तो वहीं कुछ फिल्मों पर इसका खास असर देखने को नहीं मिला है। इस बार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के मेकर्स को झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म फिल्मीवैप, तमिल रॉकर्स जैसे वेबसाइट पर एचडी क्वालिटी में फ्री में उपलब्ध है। अब देखना ये है कि लीक होने से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म पर क्या असर पड़ता है।

 

बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बताते चलें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को अबतक काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस मूवी में आलिया-रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आ रहे हैं। सभी ने जबरदस्त एक्टिंग की है। ऐसे में लोगों का ये मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होने वाली है। वैसे भी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। इससे पहले दोनों गली ब्यॉज में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/6IsPAK2
https://ift.tt/wEUCAi6

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म