Arjun Rampal 50 वर्ष की उम्र में चौथी बार बने पिता, गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को दिया जन्म
Arjun Rampal Gabriella Demetriades Blessed With Baby Boy: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के घर किलकारी गूंजी है। अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस ने बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि अर्जुन रामपाल 50 वर्ष की उम्र में चौथी बार पिता बने हैं। उनका और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का एक बड़ा बेटा भी है, जिसका नाम आरिक है। बेटे के जन्म की जानकारी खुद अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि मां और बच्चा दोनों ही बिल्कुल स्वस्थ हैं। साथ ही अर्जुन रामपाल ने फैंस का ढेर सारी दुआओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया है।
अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) को बेटे के जन्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। सुनील शेट्टी सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने कमेंट कर अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को बेटे के जन्म की बधाई दी। अर्जुन रामपाल ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "मुझे और मेरे परिवार को एक प्यारे से बेटे से नवाजा गया है। मां और बेटा दोनों ही बिल्कुल स्वस्थ हैं। डॉक्टर और नर्स की जबरदस्त टीम को शुक्रिया। बेटे के आने से हमारी खुशी सातवें आसमान पर है। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।" अर्जुन रामपाल ने पोस्ट में एक फोटो भी शेयर की, जिसपर 'हेलो वर्ल्ड' लिखा था। उनकी इस पोस्ट पर सुनील शेट्टी ने हार्ट शेप इमोजी शेयर किया। वहीं बॉबी देओल ने कमेंट कर लिखा, "आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।" दिव्या दत्ता ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "दिल से बधाइयां।"
बता दें कि अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। अर्जुन रामपाल पहली पत्नी महर जेसिया से अलग होने के बाद गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स संग रिलेशनशिप में आ गए थे। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने साल 2019 में आरिक को जन्म दिया था। बीते मंगलवार को अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने बड़े बेटे आरिक का जन्मदिन भी मनाया था। अर्जुन रामपाल अक्सर अपने बड़े बेटे के साथ फोटोज भी शेयर करते हुए दिखाई देते हैं। इससे इतर अर्जुन रामपाल की दो बड़ी बेटियां भी हैं, जिनका नाम माहिका और मायरा है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/4XsiovJ
https://ift.tt/upYVUZw
Comments
Post a Comment