Ranveer Singh को रैंप के बीच में दीपिका पादुकोण पर आया प्यार, फिर कुछ किया ऐसा कि मिल रही है तारीफ

Ranveer Singh Video: मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बीती रात एक शो का आयोजन किया था। इसमें कई बड़े सितारे शामिल हैं। जहां एक तरफ आलिया भट्ट ने इस शो में रैंप वॉक किया तो वहीं नोरा फतेही और काजोल ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए हैं। इस शो में रणवीर सिंह ने भी जमकर धमाया है। वो आलिया भट्ट के साथ रैंप वॉक करते नजर आए। इस बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो मनीष मल्होत्रा के शो से सामने आया है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।

रणवीर सिंह ने जीता फैंस का दिल

दरअसल, विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस क्लिप में रणवीर सिंह रैंप पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। बीच में वो रुक गए और दीपिका पादुकोण के गाल पर एक किस दे दिया। एक्टर ने दीपिका के पास बैठी अपनी मां के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। रणवीर सिंह का ये अंदाज सभी को काफी पसंद आ रहा है। लोग ट्विटर पर रणवीर के लिए तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कोई उन्हें संस्कारी बेटा कह रहा है तो कोई उन्हें अच्छा पति बता रहा है।

यहां देखें रणवीर सिंह का वीडियो:

इस दिन बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बताते चलें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस देखने के लिए फैंस बेताब है। हाल ही में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का गाला व्हाट झुमका रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने जबरदस्त रिएक्शन दिया है। लोग इस सॉन्ग पर लगातार रील वीडियोज बना रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के दूसरे गाने तुम क्या मिले को भी लोगों ने भरपूर प्यार दिया है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है।

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/hlU92DA
https://ift.tt/7dtB9lN

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म