Sara Ali Khan ने मुंबई में खरीदा नया ऑफिस स्पेस, खर्च किए करोड़ों रुपये
Sara Ali Khan Buy Office Space In Mumbai: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह की लाडली सारा अली खान ने बेहद ही कम समय में इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। सारा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में आई फिल्म 'केदारनाथ' से की थी। फिल्म में सारा की एक्टिंग को काफी सराहा गया। इसके बाद सारा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में नजर आईं। सारा अली खान अपने 5 साल के करियर में अब तक 7 फिल्में कर चुकी हैं। अब खबरों की मानें तो एक्ट्रेस सारा अली खान ने मुंबई में अपना नया ऑफिस खरीदा है।
दरअसल इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक सारा अली खान (Sara Ali Khan) पिछले काफी समय से मुंबई में ऑफिस स्पेस की तलाश कर रही थीं। लेकिन अब आखिरकार उनकी तलाश पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो सारा अली खान ने रियल स्टेट टायकून आनंद पंडित के लोटस डेवलपर्स में ऑफिस स्पेस खरीदा है। इस स्पेस के लिए सारा ने करीब 9 करोड़ रुपये खर्च किए है। फिलहाल सारा अली खान का यह ऑफिस स्पेस अंडर कंस्ट्रक्शन है और यह सितंबर 2023 तक कंस्ट्रक्शन का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद सारा अली खान अपने नए ऑफिस में शिफ्ट हो जाएंगी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सारा के इस ऑफिस में मीडिया से लेकर फिल्ममेकर्स भी आसानी से आ- जा सकेंगे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' (Zara Hatke Zara Bachke) में नजर आई थीं। सारा अली खान और विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला। केवल 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 88 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था। फिल्म में सारा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो सारा अली खान की पाइपलाइन में कई फिल्में मौजूद हैं। सारा अली खान अनुराग बासु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगी। इस फिल्म में सारा एक्टर आदित्य रॉय कपूर के अपोजिट दिखाई देंगी। इसके अलावा सारा अली खान 'ऐ मेरे वतन' का भी हिस्सा बनेंगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/JpZxoyj
https://ift.tt/wEUCAi6
Comments
Post a Comment