Deepika Padukone ने शेयर की बोल्ड फोटो, पत्नी को बिकिनी में देख ये क्या बोल गए रणवीर सिंह

Deepika Padukone Bikini Photo : बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका पादुकोण अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण के फैंस भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट का इंतजार करते रहते हैं। अब दीपिका पादुकोण ने अपनी काफी बोल्ड फोटो शेयर की है जो उनके फैंस का ध्यान खींच रही है। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने बिकिनी पहने हुए अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है। दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर पर फैंस तो रिएक्शन दे ही रहे हैं लेकिन उनके पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का कमेंट काफी दिलचस्प है। आइए जानते हैं कि दीपिका पादुकोण की तस्वीर पर रणवीर सिंह ने क्या कमेंट किया है।

दीपिका पादुकोण ने शेयर की बोल्ड तस्वीर

दीपिका पादुकोण ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, एक बार की बात है... ज्यादा समय नहीं हुआ है। दीपिका पादुकोण की तस्वीर पर उनके पति रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'ये अच्छी चेतावनी है।' दीपिका पादुकोण की तस्वीर पर रणवीर सिंह के अलावा बिपाशा बसु, मनीष मल्होत्रा, शिबानी दांडेकर, भूमि पेडनेकर सहित कई सिलेब्स और तमाम फैंस ने रिएक्शन दिया है। तस्वीर के साथ दीपिका पादुकोण के कैप्शन को पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी बिकिनी वाली तस्वीर पुरानी है।

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में

दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें वह पिछली बार फिल्म 'पठान' में नजर आई थीं। अब वह फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ और फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में कैमियो रोल करते दिखाई देंगे। फैंस अपनी पसंदीदादा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/hjYaoH6
https://ift.tt/flW8mvN

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म