Hrithik Roshan की 'वॉर 2' में नजर आएंगी कियारा आडवाणी? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Kiara Advani On War 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' (Satyaprem Ki Katha) की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। अब इसी बीच कियारा आडवाणी ने अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कियारा आडवाणी यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बन सकती हैं। खबरों की मानें तो कियारा आडवाणी ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ 'वॉर 2' (War 2) में नजर आ सकती हैं। हालांकि अब इन खबरों पर खुद कियारा आडवाणी ने रिएक्ट किया है।

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान कियारा आडवाणी (Kiara Advani) से जब सवाल किया गया कि क्या आप 'वॉर 2' का हिस्सा हैं। तो इस सवाल पर कियारा आडवाणी ने हल्की-सी स्माइल देते हुए चुप्पी साधे रखी। फिल्म कंपेनियन फ्रंट रो को दिए इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने कहा कि जब तक प्रोडक्श हाउस इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं करता, तब तक वह कुछ नहीं बोल सकती।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की 'वॉर 2' (War 2) में जूनियर एनटीआर भी आएंगे नजर

एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने बीते दिनों 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर की एंट्री को कंफर्म किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, "युद्धभूमि में आपका स्वागत है मेरे दोस्त।" ऋतिक रोशन के इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए जूनियर एनटीआर ने लिखा, "थैंक्यू सर आपकी प्यारी विशेज के लिए। मैं आज दिन का आनंद लेने जा रहा हूं। आपको भी दिन गिनना शुरू कर देना चाहिए। आशा है कि आपको यह सोचकर अच्छी नींद आएगी कि क्या होने वाला है, क्योंकि मैं चाहता हूं कि आप युद्धभूमि में अच्छी तरह से आराम करें। जल्द ही आपसे मिलता हूं।" बता दें कि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म 'वॉर 2' को निर्देशक सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे। फिलहाल सिद्धार्थ आनंद 'फाइटर' की तैयारी में व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/wRbNIUd
https://ift.tt/IBQwFJz

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म