मणिपुर में महिलाओं संग हुए जघन्य अपराध पर भड़के अक्षय कुमार, ट्वीट कर बोले- अपराधियों को कड़ी सजा हो

Akshay Kumar Feels Disgusted On Manipur Violence Against Women: मणिपुर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं हाल ही में 4 मई से जुड़ा मणिपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाते नजर आए। इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी महिलाओं संग हुई इस घटना का जमकर विरोध कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने भी मामले को लेकर ट्वीट किया और अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। मणिपुर में महिला संग हुए इस जघन्य अपराध पर अक्षय कुमार का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

 

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के अपराध को 'घिनौना' बताया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मैं हिल गया हूं। मणिपुर में महिलाओं संग हुआ यह कृत्य बहुत ही घिनौना है। उम्मीद करता हूं कि इस जघन्य अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी न हो।" बता दें कि अक्षय कुमार के अलावा इस घटना पर ऋचा चड्ढा, उर्मिला मातोंडकर और रेणुका शहाणे जैसे सितारों ने भी ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की। ऋचा चड्ढा ने मणिपुर में दोनों महिलाओं संग हुई घटना को 'अधर्म', 'भयानक' और 'शर्मनाक' बताया।

 

कब हुई थी मणिपुर में यह घटना

बता दें कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा जारी है। लेकिन महिलाओं संग हुए इस अपराध ने हिंसा को नया मोड़ दे दिया है। यह घटना 4 मई की बताई जा रही है, जिसमें दो महिलाओं को कुछ पुरुष सड़क पर निर्वस्त्र परेड कराते दिखाई दिये। यहां तक कि पुरुषों ने उन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की भी कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों महिलाओं के साथ गैंगरेप का मामला भी सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना विरोध जाहिर किया, साथ ही सरकार से भी इस्तीफे की मांग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉनसून सत्र में मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मामले में आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/7cMOqjd
https://ift.tt/upYVUZw

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म