Abhishek Bachchan 2024 में प्रयागराज से लड़ सकते हैं चुनाव, जानें किस पार्टी में शामिल होंगे एक्टर?
Abhishek Bachchan Join Politics: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने अपनी कई फिल्मों से लोगों के दिलों को जीता हैं। अभिषेक बच्चन ने फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी दिल जीतने वाला काम किया है। लेकिन इसी बीच अभिषेक बच्चन एक बार फिर चर्चा में आ गए है। इसी वजह अभिषेक बच्चन की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक अन्य वजह से चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक अभिषेक बच्चन अब राजनीति में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक बच्चन इस पार्टी में शामिल होने वाले हैं। तो चलिए जानते है अभिषेक बच्चन किस पार्टी की हिस्सा बनने वाले हैं।
इस पार्टी में शामिल होंगे अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स और अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के बाद अब राजनिति में अपना जलवा दिखाने वाले हैं। अभिषेक बच्चन जल्द ही अपनी राजनितिक पारी की शुरूआत करने वाले हैं। खबरों के मुताबिक अभिषेक बच्चन जल्द ही अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं। खबरों के अनुसार अभिषेक बच्चन साल 2024 में अभिषेक बच्चन प्रयागराज से चुनाव लड़ सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें प्रयागराज से अमिताभ बच्चन भी चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन भी राज्यसभा की सदस्य है। जया बच्चन काफी लंबे समय से समाजवादी पार्टी का हिस्सा हैं।
खबर पर एक करीबी ने कही ये बात
अभिषेक बच्चन की राजनिति में आने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन इसी बीच अभिषेक बच्चन के एक नजदीकी सूत्र का इसको लेकर बयान सामने आया है। अभिषेक बच्चन के एक नजदीकी सूत्र के अनुसार ये खबर एकदम फेक है कि एक्टर राजनिति में आने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें अभिषेक बच्चन अपने एक पुराने इंटरव्यू में राजनिति में आने की बात के साफ इंकार कर चुके हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/p0tYXnq
https://ift.tt/pTHW05E
Comments
Post a Comment