Tiger 3 के सेट से लीक हुईं सलमान खान की शूटिंग की फोटोज, फैंस बोले- 'अब फिल्म का इंतजार नहीं कर सकते'
Salman Khan Film Tiger 3 Set Photo : बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) पर फैंस की निगाहें हैं। ये फिल्म दिवाली, 2023 पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई हैं। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर आए दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है जो फैंस की उत्सुकता को बढ़ा देता है। अब फिल्म 'टाइगर 3' के सेट से कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिनको लेकर कयासबाजी हो रही है कि अगस्त में सलमान खान की फिल्म से कुछ बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। आइए जानते हैं कि सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के सेट से फोटोज और वीडियो में क्या है।
फिल्म 'टाइगर 3' के फोटो और वीडियो हुए लीक
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर काफी बज बना हुआ है। ये फिल्म जब से अनाउंस हुई तब से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार किया जा रहा है। अब सलमान खान फिल्म 'टाइगर 3' के सेट से के फोटोज और वीडियो सामने आई हैं। फिल्म के सेट पर सलमान खान के अलावा डायरेक्टर मनीष शर्मा भी नजर आ रहे हैं। वहीं, सलमान खान अपने किसी सीन को शूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज और वीडियो को देखकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगस्त में फिल्म 'टाइगर 3' का नया पोस्टर या छोटा टीजर सामने आ सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि ये अटकलें कितनी सही साबित होती हैं। फिलहाल, फिल्म 'टाइगर 3' के सेट से वीडियो और फोटो देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अधिकतर फैंस का कहना है कि फिल्म की रिलीज का अब इंतजार नहीं हो रहा है।
Teaser or poster shoot to be released on 15th august? Fingers crossed. But by witnessing the leaked pictures we can clearly say yrf is going crazy for #Tiger3. Diwali seems too far to wait now. pic.twitter.com/8xK1x9ry1K
— Likith (@Shetty_Sk_Fan) July 20, 2023
Latest - #SalmanKhan shooting for #Tiger3. ? Just look at the MASSIVE SET...!!! ?
Action will meet grandeur.. on big screen can't wait.. ??? pic.twitter.com/dMZ9RBxA6F
— Mohammed Sohail ❁ (@ItsSohailM) July 20, 2023
फिल्म 'टाइगर 3' की स्टारकास्ट
फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि सलमान खान की 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की फिल्में 'एक था टाइगर' साल 2012 में और 'टाइगर जिंदा है' साल 2017 में रिलीज हुई थी। सलमान खान पिछली बार फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई दिए थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/mtJBG8C
https://ift.tt/7dtB9lN
Comments
Post a Comment