Saba Azad ने 'बॉयफ्रेंड' Hrithik Roshan संग बिताया क्वालिटी टाइम, एक्ट्रेस ने शेयर की प्यारी तस्वीर

Hrithik Roshan And Saba Azad Photos : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सिंगर और एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा दोनों अक्सर एक साथ नजर आते रहते हैं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद की सोशल मीडिया पोस्ट और एक साथ स्पॉट होने से लोग कयासबाजी करते रहते हैं दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों के डेटिंग रयूमर्स के बीच सबा आजाद ने अपने कथित बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के साथ की प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। आइए जानते हैं ये दोनों कहां पर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद की रोमांटिक फोटोज

ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपनी रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ये दोनों इस समय अर्जेंटीना में छुट्टियां मना रहे हैं। सबा आजाद ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाई है। सबा आजाद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में ऋतिक रोशन की किसी कैफे में बैठे नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में ऋतिक रोशन और सबा आजाद सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद साथ में होते हैं स्पॉट

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद बीते साल डिनर डेट पर एक साथ स्पॉट हुए हुए तब से उनके रिलेशनशिप की अटकलें लग रही हैं। वहीं, दोनों करण जौहर की 50वें जन्मदिन की पार्टी में भी एक साथ स्पॉट हुए थे। इसके बाद दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। सबा आजाद को ऋतिक रोशन की फैमिली के साथ कई बार देखा गया है। ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी की खबरें अक्सर आती रहती हैं। हालांकि, दोनों ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। बताते चलें कि ऋतिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान के साथ शादी की थी। दोनों के दो बेटे ऋहान और ऋदान हैं। साल 2014 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने तलाक ले लिया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/zSLfbqB
https://ift.tt/azgEijc

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म