सनी देओल की 'गदर' को बॉलीवुड ने कहा था पंजाबी फिल्म, हिंदी में डब करने की दी थी सलाह

Sunny Deol on Gadar Movie: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की लीड रोल वाली फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) इन दिनों अलग-अलग वजह से चर्चा में बनी हुई है। कभी फिल्म से जुड़ा कोई पोस्टर वायरल हो जा रहा है, तो इस फिल्म से जुड़े स्टार्स कुछ ऐसा बोल दे रहे हैं, जिसकी वजह से 'गदर 2' सुर्खियों में आ जा रही है। इसी बीच फिल्म के लीड एक्टर सनी देओल का कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। जहां एक्टर ने कई बातों पर अपनी राय रखी है। इस दौरान एक्टर ने फिल्म 'गदर' को लेकर ऐसी बात बताई जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान हो गया। तो चलिए जानते है सनी देओल ने 'गदर' को लेकर क्या बोला है।

'गदर' के खिलाफ थे लोग

सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' के प्रमोशन के लिए अगल-अलग जगह पहुंच रहे है। इसी कड़ी में अमीषा पटेल और सनी देओल कपिल शर्मा के शो में भी नजर आए। यहां दोनों ने अपनी लाइफ के साथ-साथ फिल्म को लेकर भी कई बातें की। इसी दौरान सनी देओल ने फिल्म 'गदर' के एक राज से पर्दा भी उठाया। एक्टर ने इस शो के दौरान कहा कि जब 'गदर' रिलीज हुई थी तब इंडस्ट्री के लोग कह रहे थे कि ये पंजाबी फिल्म और ये बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाएगी। यहां तक की कई लोगों ने इसे हिंदी में डब करने की भी सलाह दी थी। लेकिन दर्शकों ने उन्हें गलत साबित कर दिया। और फिल्म 'गदर' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।' सनी देओल ने इसके आगे कहा कि 'गदर' की हिट के बाद ही मेकर्स 'गदर 2' के बारे में सोच पाए।

कब रिलीज होगी 'गदर 2'

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' की रिलीज का फैंस काफी समय इंतजार कर रहे हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त 2023 में रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/tdgkqew
https://ift.tt/IBQwFJz

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म