Katrina Kaif जैसी कामयाब महिला का पति बनने के लिए इन बातों का रखना होगा ध्यान, विक्की कौशन ने दिए टिप्स
Vicky Kaushal Interview: बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को कपल गोल्स देते हैं। यही वजह है कि इन दोनों की जोड़ी पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने पहले एक दूसरे को डेट किया था। इसका बाद दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया। कई बार ऐसी खबरें सामने आते रहती हैं विक्की कौशल बॉलीवुड के सबसे अच्छे पति हैं और कटरीना का काफी ख्याल रखते हैं। अब विक्की कौशल ने मीडिया से बातचीत करते हुए अच्छा पति बनने के टिप्स दिए हैं।
विक्की कौशल ने कही ये बात
दरअसल, विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में ये बताया है कि वो अपनी वाइफ कटरीना कैफ को कैसे समझते हैं। साथ ही एक्टर ने अपने फैंस को अच्छा पति बनने के कई टिप्स दिए हैं। विक्की ने कहा कि कटरीना कैफ वैसे तो बेहद इमोशनल हैं लेकिन जब काम की बात आती है तो वो प्रैक्टिकल हो जाती है। वो इंडस्ट्री में काफी समय से है तो वो सबकुछ अच्छे तरीके से समझती है। विक्की ने बताया कि इससे उनकी भी मदद हो जाती है। विक्की कौशल ने आगे कहा कि अगर एक कामयाब महिला का अच्छा पति बनना है तो आपको सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनना होगा। विक्की ने कहा कि रिलेशनशिप में कई बार आपको वो चीजें छोड़ देनी चाहिए जो आपका पसंद है। क्योंकि अब चीजें आप दोनों के बारे में हैं।
इस साल की थी विक्की-कटरीना ने शादी
बताते चलें कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने साल 2022 में धूमधाम से शादी की थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी समय तक छाई हुई थीं। इससे पहले विक्की और कटरीना ने सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल हाल ही में सारा अली खान के साथ जरा हटके जरा बचके में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं कटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ टाइगर 2 में दिखाई देंगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/wcUEJBm
https://ift.tt/Ivg3Unt
Comments
Post a Comment