Jawan: 'जिंदा बंदा' की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने शेयर किया धांसू पोस्टर, बताया कब आएगा गाना
Jawan Shah Rukh Khan New Poster: शाहरुख खान फिल्म 'पठान' के बाद अब 'जवान' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' कई दिनों से काफी चर्चा में हैं। अभी कुछ दिनों पहले 'जवान' फिल्म का एक प्रीव्यू सामने आया था, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस फिल्म के प्रीव्यू को लोगों ने काफी पसंद भी किया। अब इस प्रीव्यू के बाद मेकर्स फिल्म के गाने को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। गाने की रिलीज के पहले फिल्म जवान से शाहरुख खान का एक और लुक सामने आया है। शाहरुख खान के इस नए पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
'जवान' का नया पोस्टर आया सामने
शाहरुख खान और नयनतारा की लीड रोल वाली फिल्म 'जवान' रिलीज से पहले काफी चर्चा में बनी हुई है। शाहरुख खान की फिल्म के प्रीव्यू के बाद अब 'जवान' अपने नए गाने को लेकर चर्चा में आ गई हैं। फिल्म का गाना 'जिंदा बंदा' आज रिलीज होने वाला है। फिल्म के इस गाने के रिलीज होने से पहले शाहरुख खान ने 'जवान' का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में शाहरुख खान एकदम नए लुक में दिखाई दिए। 'जवान' के इस पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने फिल्म के गाने 'जिंदा बंदा' की रिलीज के बारे में भी बताया है। शाहरुख खान ने ट्वीट कर बताया 'जिंदा बंदा' गाना आज 12 बजकर 50 मिनट पर रिलीज होगा। शाहरुख खान के इस ट्वीट के बाद अब इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए अब बिना देर किए देखते है शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का नया पोस्टर जो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है।
The Sound of Jawan !
Song out today at 12:50pm !#ZindaBanda (Hindi)#VandhaEdam (Tamil)#DhummeDhulipelaa (Telugu)#Jawan releasing worldwide on 7th September 2023, in Hindi, Tamil & Telugu. pic.twitter.com/Vyyr2VQDej
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 31, 2023
काफी खुश दिखे फैंस
शाहरुख खान द्वारा फिल्म को लेकर दिए गए इस अपडेट से फैंस काफी खुश दिखाई दिए। इसके बाद से ट्विटर पर फिल्म 'जवान' का गाना 'जिंदा बंदा' ट्रेंड कर रहा है। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के इस नए पोस्टर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/67vpwjD
https://ift.tt/flW8mvN
Comments
Post a Comment