Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani के साथ अटैच हुआ 'दोनों' का टीजर, राजवीर-पलोमा ने जीता फैंस का दिल
Dono Teaser Attached With RARKPK: सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या बॉलीवुड में बतौर निर्देशक डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके निर्देशन में एक फिल्म बन रही है, जिसका नाम 'दोनों' है। ये फिल्म सिर्फ अवनीश बड़जात्या की वजह से चर्चा में नहीं है। इस फिल्म के जरिए सिनेमा जगत को दो नए चेहरे मिल रहे हैं, जिस वजह से बॉलीवुड के फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 'दोनों' (Dono) के जरिए सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल सिनेमा की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनके साथ स्क्रीन पर पलोमा नजर आएंगी। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें राजवीर और पलोमा की फ्रेश जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं, अब इस फिल्म के टीजर ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।
सिनेमाघरों तक पहुंचा दोनों का टीजर
दरअसल, 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला। वहीं, अब इस फिल्म का साथ 'दोनों' को मिला है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ 'दोनों' के टीजर को अटैच किया गया है, जो फिल्म के प्रमोशन का सबसे बड़ा जरिया बनेगा। बता दें कि 'दोनों' की कास्टिंग के अलावा म्यूजिक भी लोगों को पसंद आ रहा है। फिल्म में शादी के थीम के बीच जबरदस्त लव स्टोरी दिखाई जाएगी। स्क्रीन पर राजवीर देओल (Rajveer Deol) और पलोमा का आंखों ही आंखों वाला रोमांस भी होगा। पलोमा बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन की बेटी हैं।
देखें टीजर
डेस्टिनेशन वेडिंग पर होगी फिल्म की कहानी
बता दें कि सूरज आर. बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या द्वारा निर्देशित 'दोनों' डेस्टिनेशन वेडिंग के बैकड्रॉप में प्यारी सी रोमांटिक स्टोरी है। राजश्री प्रोडक्शन हाउस में हमेशा ही साफ-सुथरी और फैमिली टाइप वाली फिल्में बनी हैं और इस अवधारणा को अवनीश बड़जात्या ने भी कायम रखा है। फिल्म के टीजर में केमिस्ट्री तो दिखी, लेकिन राजवीर और पलोमा के कोई इंटीमेट सीन्स नहीं हैं। राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड अपनी 59वीं फिल्म 'दोनों' जियो स्टूडियोज के सहयोग से पेश करेंगे। हालांकि, अब तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/35Me7Dh
https://ift.tt/f9DjCQ8
Comments
Post a Comment