Vicky Kaushal ने कटरीना कैफ के बर्थडे पर रोमांटिक अंदाज में लुटाया प्यार, शेयर कीं बीच वेकेशन की फोटोज

Vicky Kaushal shares beautiful pics with wife Katrina Kaif: बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अदाकारा के 40वें बर्थडे के सेलिब्रेशन के जश्न को और खास बनाने के लिए उनके पति विक्की कौशल ने एक बेहद खास प्लानिंग की थी। अदाकारा को एक्टर विक्की कौशल उनके बर्थडे के लिए खासतौर पर वेकेशन के लिए लेकर निकले। जहां अदाकारा कटरीना कैफ और विक्की कौशल रोमांटिक अंदाज में अदाकारा के 40वें बर्थडे के जश्न को मनाते दिखे। फिल्म स्टार विक्की कौशल ने हाल ही में अपनी पत्नी के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक तस्वीरों के साथ दिखाई है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर 2 बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल की बांहों में कैद नजर आईं।

विक्की कौशल ने रोमांटिक अंदाज में किया कटरीना कैफ को विश

ये तस्वीरें शेयर कर एक्टर ने लिखा, 'रोजाना तुम्हारे जादू में गुम... हैप्पी बर्थडे मेरा प्यार।' विक्की कौशल और कटरीना कैफ की ये तस्वीरें अब आते ही इंस्टाग्राम पर छाने लगीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान बेहद खूबसूरत यैलो कलर की ड्रेस पहनी हैं। जो उन पर काफी खिल रही है। जबकि, विक्की कौशल स्काई ब्लू शर्ट में नजर आए। इन तस्वीरों पर कई फिल्मी सितारों ने भी अपना प्यार लुटाया है। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए अदाकारा भूमि पेडनेकर ने रेड हार्ट इमोजी शेयर की है। साथ ही इन तस्वीरों को 1 मिलियन से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। ये तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।

बीच वेकेशन पर निकले हैं विक्की कौशल और कटरीना कैफ

इन तस्वीरों को देखकर ही पता लगता है कि ये स्टार कपल इस वक्त किसी बीच पर वेकेशन मनाने निकला है। बता दें कि अदाकारा कटरीना कैफ को समंदर किनारा काफी पसंद हैं। वो अक्सर बीच वेकेशन के लिए निकलती हैं। ऐसे में अपनी पत्नी की पसंद का ख्याल रखते हुए फिल्म स्टार विक्की कौशल उन्हें लेकर किसी खास बीच लोकेशन पर निकले हैं। जिसकी तस्वीरें फैंस का दिल जीत ले रही हैं।

टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं कटरीना कैफ

जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि अदाकार कटरीना कैफ जल्दी ही मूवी टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अदाकारा कटरीना कैफ सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आएंगी। तो क्या आप इन दोनों की जोड़ी वाली इस मूवी के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3Yj2zMv
https://ift.tt/pTHW05E

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म