Amitabh Bachchan 13 साल पुराने ट्वीट को लेकर हो रहे ट्रोल, बिग बी ने महिलाओं के इनरवियर पर पूछा था सवाल
Amitabh Bachchan Trolled : बॉलीवुड इंडस्ट्री के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी बेहतरीन एक्टिंग को लेकर लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब अमिताभ बच्चन अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने कुछ साल पहले अपने ट्विटर हैंडल से लॉन्जरी को लेकर ट्वीट किया था। अब इस ट्वीट को लेकर लोग अमिताभ बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में क्या लिखा था।
अमिताभ बच्चन ने किया था एक ट्वीट
अमिताभ बच्चन अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी पर्नसल और प्रोफेशनल लाइफ के अलावा सामाजिक मुद्दों पर भी ट्वीट करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन ने साल 2010 में एक ट्वीट किया था जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'अंग्रेजी भाषा में ब्रा एकवचन है और पैंटी बहुवचन क्यों है...।' अमिताभ बच्चन अपने इस पुराने ट्वीट को लेकर 13 साल बाद लोगों के निशाने पर आ गए हैं। आइए देखते हैं अमिताभ बच्चन का ट्वीट और उस पर क्या रिएक्शन आए हैं। एक यूजर ने लिखा है, नेशन जानना चाहता है। एक यूजर ने लिखा है, 'अच्छा सवाल है,' 'केबीसी के अगले सीजन में पूछ लीजिएगा।' एक यूजर ने लिखा है, 'आखिरकार किसी ने तो जरूरी सवाल किया है।' एक यूजर ने लिखा है, 'आपसे ये उम्मीद नहीं थी।'
T26 -In the English language, why is 'bra' singular and 'panties' plural ...
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 12, 2010
Nation wants to know
— Meme Farmer (@craziestlazy) July 26, 2023
Good question Bachhan saab try this in next season of KBC https://t.co/8mLhSb24vX
— || (@__d_i_p) July 26, 2023
Finally someone is asking the important questions! https://t.co/wwFyd5AFez
— Tamkenat (@TamkenatM) July 26, 2023
Didn't expect this? https://t.co/8ZaCymNSw3
— Anirudh Saxena (@Skinnybadger420) July 26, 2023
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन फिल्म 'कल्कि 2898' में काम करते नजर आएंगे। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा प्रभास और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन पिछली बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आए थे। बताते चलें कि अमिताभ बच्चन जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 15 होस्ट करते नजर आएंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2VpILbm
https://ift.tt/Lwam3TP
Comments
Post a Comment