मां बनने वाली हैं Ileana D'Cruz, एक्ट्रेस ने पहली बार दिखाया पार्टनर का चेहरा

Ileana D'Cruz Boyfriend Photo : एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) कुछ महीने पहले बताया था कि मां बनने वाली हैं। इसके बाद से इलियाना डिक्रूज अक्सर अपने बेबी बंप के साथ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं। हालांकि, इलियाना डिक्रूज ने अपने प्रेग्नेंसी अनाउंस करते समय अपने होने बच्चे का पिता के बारे में खुलासा नहीं किया था। इलियाना डिक्रूज के फैंस में मन में सवाल था आखिर उनका पार्टनर कौन है। आखिरकार इलियाना डिक्रूज ने अपने फैंस की जिज्ञासा को शांत किया है और अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पार्टनर की तस्वीर शेयर की है। आइए देखते हैं इलियाना डिक्रूज के होने वाले बच्चे का पिता कौन है।

इलियाना डिक्रूज ने दिखाई बॉयफ्रेंड की तस्वीर

इलियाना डिक्रूज ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से तीन तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इलियाना डिक्रूज अपने बॉयफ्रेंड के साथ कोजी होती नजर आ रही हैं। सभी तस्वीरों में इलियाना डिक्रूज अपने बॉयफ्रेंड के साथ काफी खुश दिखाई दे रही हैं। इलियाना डिक्रूज इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'डेट नाइट।' इसके साथ इलियाना डिक्रूज ने रेड कलर का हार्ट इमोजी बनाया था। हालांकि, इलियाना डिक्रूज ने अपने बॉयफ्रेंड का नाम नहीं बताया है। इस तरह से इलियाना डिक्रूज के फैंस को अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड की झलक देखने को मिल गई है। अब इलियाना डिक्रूज के फैंस काफी खुश हैं और उनकी खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इलियाना डिक्रूज का एक्टिंग करियर

बताते चलें कि इलियाना डिक्रूज की प्रेग्नेंसी की जानकारी सामने आने के बाद लोग कयासबाजी कर रहे हैं कि वह किसके बच्चे की मां बनने वाली हैं। दरअसल, इलियाना डिक्रूज ने अभी तक शादी नहीं की है। इलियाना डिक्रूज के करियर के बार में बात की जाए तो उन्होंने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की तमाम फिल्म में काम किया है। इलियाना डिक्रूज ने साल 2006 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। इलियाना डिक्रूज को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'बर्फी', 'रुस्तम', 'बादशाहो', 'रेड', 'मैं तेरा हीरो' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/P4zu6r3
https://ift.tt/pTPUsSh

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म