रयूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी संग मूवी डेट के बाद Ibrahim Ali Khan का फूटा गुस्सा, कहा, 'मीडिया एकदम मुंह में..'
Ibrahim Ali Khan blasts on media post movie date with Palak Tiwari: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और टीवी सीरियल अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के बीच इन दिनों गहरी दोस्ती दिख रही है। इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को एक बार नहीं बल्कि कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। जिसके बाद से ही दोनों के लिंक-अप को लेकर कयास लगाने जाने लगे हैं। इन कयासों को उस वक्त बल मिला जब दोनों सितारों को पहली दफा जब साथ स्पॉट किया गया तो पलक तिवारी अपना चेहरा छुपाती दिखीं। इसके बाद इनके रिश्ते की खबरें सुर्खियां बनने लगीं। हालांकि बाद में पलक तिवारी ने इन रिपोर्ट्स का खंडन कर खुद को इब्राहिम का महज एक अच्छा दोस्त बताया। अब एक बार फिर बीती रात दोनों मूवी डेट पर साथ स्पॉट हुए। इस दौरान दोनों को साथ देखते ही पैपराजी ने इनकी तस्वीरें कैमरे में कैद कर लीं। जिसके बाद इब्राहिम अली खान मीडिया पर बुरी तरह से भड़क गए।
इब्राहिम अली खान ने यूं निकाला मीडिया पर गुस्सा
इब्राहिम अली खान को देखते ही जैसे पूरी मीडिया उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए भागी तो उनका गुस्सा सांतवे आसमान को पार कर गया। इब्राहिम इस दौरान किसी से फोन पर बात करते दिखे। वो उन्हें वहां आने के लिए कहते दिखे। साथ ही इब्राहिम अली खान ने कहा, 'मीडिया एकदम मुंह में घुस गया है मेरे।' इब्राहिम अली खान का ये गुस्से वाला रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। जिस पर लोग भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
इब्राहिम अली खान ने फोन कॉल पर निकाला मीडिया पर गुस्सा
इब्राहिम अली खान के वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे कमेंट्स
अब ये वीडियो वायरल होते ही लोग जमकर कमेंट्स दे रहे हैं। कई यूजर्स को इब्राहिम अली खान गुस्से में भी प्यारे लगे जिसके बाद वो भी उनकी टांग खींचते दिखे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कितना फनी है... वैसे एक बात तो है सिबलिंग्स सारा और इब्राहिम का व्यवहार बहुत अच्छा है।' जबकि, एक यूजर ने इब्राहिम अली खान के हाथ में पलक तिवारी की जैकेट पकड़ ली। जो एक्ट्रेस थियेटर पहनकर पहुंची थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/MsetQPI
https://ift.tt/U5DhwIB
Comments
Post a Comment