मणिपुर में हुई हैवानियत पर बॉलीवुड का खौला खून, इन सितारों ने की दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

Bollywood Celebrities Reaction On Manipur Incident : मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं और अपने गुस्से को जाहिर कर रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स भी मणिपुर की घटना पर रिएक्शन दे रहे हैं और अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। बताते चलें कि मणिपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुरुषों का एक समूह दो महिलाओं को बिना कपड़ों के सड़क पर घुमा रहे हैं।

मणिपुर घटना पर स्टार्स के ट्वीट

मणिपुर में हुई वीभत्स घटना को लेकर अक्षय कुमार, ऋचा चड्ढा, उर्मिला मातोंडकर, रितेश देशमुख, रेणुका शहाणे, सोनू सूद सहित तमाम स्टार्स ने ट्वीट कर गुस्सा जाहिर किया है। यहां पर आप बॉलीवुड स्टार्स के ट्वीट देख सकते हैं।

अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, घृणा हो रही है। मुझे उम्मीद है कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई दोबारा ऐसी खौफनाक हरकत करने के बारे में ना सोचें।'

उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट कर लिखा, 'मणिपुर वीडियो और इस फैक्ट से शॉक्ड और डरी हूं कि ये मई में हुआ है और इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो सत्ता के नशे में चूर हैं और मीडिया के जोकर उनके तलवे चाट रहे हैं। मशहूर हस्तियां भी चुप हैं। प्यारे भारतीय हम यहां कब पहुंचे।'

सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा है, 'मणिपुर के वीडियो ने सभी की रूह को झकझोर कर रख दिया है। ये मानवता थी जिसकी परेड की गई थी महिलाओं की नहीं।'

रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार को देखकर बहुत ज्यादा डिस्टर्ब हूं। मैं गुस्से से उबल रहा हूं। किसी भी पुरुष को ऐसे अपरधा के लिए बिना दंडित किए नहीं जाने देना चाहिए। महिलाओं की अस्मिता पर हमला मानवता पर ही हमला है।'

रेणुका शहाणे ने ट्वीट कर लिखा है, 'क्या मणिपुर में अत्याचार को रोकने वाला कोई नहीं है? यदि आप दो महिलाओं के उस परेशान वाले वीडियो से अंदर तक नहीं हिले हैं, तो क्या खुद को इंसान कहना भी सही है।'

ऋचा चड्ढा ने ट्वीट ने कर लिखा है, 'शर्मनाक! भयानक! अधर्म!'



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/RX7YQzE
https://ift.tt/upYVUZw

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म