Amitabh Bachchan का लड़कियों के इनरवियर पर ट्वीट देख बौखलाए लोग, दिया 'ठरकी' का टैग
Amitabh Bachchan Trolled: बॉलीवुड के 'महानायक' अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर लगातार छाए रहते हैं। अमिताभ ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं और बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार रखते हैं। यहां पर बिग बी अपनी पुरानी यादों को साझा भी करते हैं। इसी वजह से अमिताभ फैंस का ध्यान अपनी ओर ही रखते हैं, लेकिन कई बार सदी के महानायक भी खुद को ट्रोलिंग से बचा नहीं पाते। अमिताभ ने एक बार लड़कियों के इनरवियर पर ट्वीट किया था, जो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस ट्वीट की वजह से अमिताभ की खूब फजीहत हुई। लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। वहीं, अब ये ट्वीट एक बार फिर चर्चा में आ गया है, जिस वजह से अभिताभ बच्चन ट्रोल हो रहे हैं।
पहले जान लें क्या है वो ट्वीट
दरअसल, अमिताभ बच्चन अपने हर ट्वीट के साथ उसका नंबर जरूर लिखते हैं और एक्टर ने अपने 26वें ट्वीट में लड़कियों के इनरवियर की बात की थी। उन्होंने लिखा था, 'अंग्रेजी भाषा में 'ब्रा' एकवचन और 'पैंटी' बहुवचन क्यों है?' अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट साल 2010 का है, जो उन दिनों भी खूब वायरल हुआ था। उन दिनों ट्विटर पर एक्टिव लोगों ने अमिताभ को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। वहीं, अब एक बार फिर यही ट्वीट लोगों के बीच आ गया है। अमिताभ बच्चन को इस ट्वीट के लिए खूब ट्रोल किया जा रहा है। कई लोगों ने उन्हें 'शेम ऑन यू' लिखा है, तो कुछ लोगों ने ठरकी तक का टैग दे दिया।
देखें ट्वीट
T26 -In the English language, why is 'bra' singular and 'panties' plural ...
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 12, 2010
इस देश को कुछ अच्छा भी दे दो। कुछ ऐसा काम भी कर दो की आने वाली पीढ़ी कुछ सीखे बजाय गालीया देने के।
— Varun Verma (@rajputvarun592) July 28, 2023
Nawabi showk rakhte hai bachchan saab ?
— Baba MaChuvera ? Parody of Parody (@indian_armada) September 17, 2021
Aren't you too old for this
— cutie (@acnymph) April 19, 2020
देश के सामने सबसे ज्वलंत मुद्दा यही है ?
— Ajit Ray (@AjitRay77360379) July 26, 2023
Sala Budha
— BOLLYWOOD (@B0LLYW00DD) April 19, 2018
लोगों कर रहे हैं ऐसी बातें
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, 'इस देश को कुछ अच्छा दे दो। कुछ ऐसा काम भी कर दो कि आने वाली पीढ़ी कुछ सीखे बजाय गालियां देने के।' तीसरे यूजर ले लिखा, 'आपके स्तर के व्यक्ति को ऐसा ट्वीट शोभा नहीं देता, आपको माफी मांगनी चाहिए।' इसके अलावा, कुछ लोगों ने अमिताभ बच्चन को लोगों ने ठरकी और बुढ्ढे तक का टैग दे दिया।
कविता की वजह से फंस चुके हैं अमिताभ बच्चन
बता दें कि अमिताभ बच्चन अक्सर ट्वीट में कविताएं लिखते हैं, लेकिन वह कविता पर भी फंस चुके हैं। साल 2015 में बिग बी ने ट्वीट में एक कविता लिखी, जिस पर कवि जगबीर राठी ने सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि अमिताभ बच्चन उनकी कविता को दूसरे कवि के नाम से शेयर कर रहे हैं। इस पर उन्होंने बिग बी को नोटिस तक भेज दिया।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/DdxwNWz
https://ift.tt/wEUCAi6
Comments
Post a Comment