Ranbir Kapoor ने नहीं देखी आलिया-रणवीर की 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी', दीपिका ने भी गानों पर यूं दिया रिएक्शन

Ranbir Kapoor Did not Watch Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म के कई गाने भी रिलीज हो चुके हैं, जिसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इन दिनों जमकर अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। इन सबके बीच ही आलिया भट्ट ने बताया कि उनके पति और एक्टर रणबीर कपूर ने अभी तक 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' नहीं देखी है। आलिया भट्ट के अलावा रणवीर सिंह ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर दीपिका पादुकोण के रिएक्शन साझा किये।

 

आलिया भट्ट ने बताया कि भले ही रणबीर कपूर ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' नहीं देखी है,लेकिन वह फिल्ममेकिंग का हिस्सा जरूर बने हैं। आलिया ने बताया कि वह इस फिल्म को बनाने में कहीं न कहीं रणबीर कपूर को ले ही आई थीं। खासकर गानों के लिए आलिया भट्ट ने रणबीर की राय ली थी। इस बारे में आलिया ने कहा, "म्यूजिक में रणबीर की काफी अच्छी समझ है। उन्होंने कई बार अपने विचार भी साझा किये हैं कि क्या काम करेगा म्यूजिक में और क्या नहीं।"

देखें 'झुमका' सॉन्ग का वीडियो

 


आलिया भट्ट ने इस बारे में कहा, "करण, प्रीतम दा और रणबीर ने एक साथ आकर इस जबरदस्त एल्बम को तैयार किया है। जब गाने तैयार हो रहे थे, तब से ही मैं इन्हें रणबीर को सुना रही थी। जब रणबीर ने 'तुम क्या मिले' सुना था तो उन्होंने कहा था कि यह गाना काम करेगा। हालांकि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है और वह अगले सप्ताह तक इसे देखेंगे।"

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गानों पर ऐसा था दीपिका पादुकोण का रिएक्शन

आलिया भट्ट के अलावा रणवीर सिंह ने भी दीपिका पादुकोण के रिएक्शन साझा किये। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "वह घर में अक्सर 'झुमका' सॉन्ग गाती हैं, इस फिल्म का उन्हें भी बेसब्री से इंतजार है क्योंकि दीपिका को पता है कि करण की फिल्मों का हिस्सा बनना मेरे लिए क्या मायने रखता है।" बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/jJwMAgh
https://ift.tt/7dtB9lN

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म