सनी देओल का बेटा और पूनम ढिल्लों की बेटी 'दोनों' से करेंगे डेब्यू, फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज
Rajveer Deol And Paloma Thakeria Debut Film : बॉलीवुड इंडस्ट्री से आए दिन स्टारकिड्स के फिल्मी डेब्यू की खबरें आती रहती हैं। अब दो और स्टारकिड्स के डेब्यू की खबर आई है और दोनों काफी पॉपुलर स्टार्स के बेटे हैं। दरअसल, सनी देओल के बेटे राजवीर देओल (Rajveer Deol) और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ठकेरिया (Paloma Thakeria) फिल्म 'दोनों' (Dono) से डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म 'दोनों' को राजश्री प्रोडक्शन बना रहा है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्मों दोनों से सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे हैं। राजवीर देओल और पलोमा ठकेरिया की डेब्यू फिल्म 'दोनों' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर मंगलवार यानी 25 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
फिल्म 'दोनों' का पोस्टर रिलीज
सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ठकेरिया अपनी बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। दिलचस्प बात है ये कि सनी देओल और पूनम ढिल्लों ने साल 1984 में आई लव स्टोरी फिल्म 'सोहनी महिवाल' में लीड रोल प्ले किया था। अब दोनों के बच्चे एक साथ फिल्म करने जा रहे हैं। मेकर्स ने सोमवार को राजवीर देओल और पलोमा ठकेरिया की डेब्यू फिल्म 'दोनों' का पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में राजवीर देओल और पलोमा ठकेरिया बीच पर बैठे और उनकी पीठ कैमरे की तरफ है। फिल्म 'दोनों' के पोस्टर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये रोमांटिक फिल्म होगी। मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है और टीजर 25 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
It’s the start of a new beginning! #Dono, TEASER OUT TOMORROW!
Directed by #AvnishSBarjatya,
Starring #RajveerDeol & #PalomaDhillon @rajshri @jiostudios #DonoTheFilm #TeaserOutOn25thJuly @dono_film pic.twitter.com/OtJKkxkmRo— Jio Studios (@jiostudios) July 24, 2023
अवनीश एस बड़जात्या का करियर
राजवीर देओल और पलोमा ठकेरिया की डेब्यू फिल्म 'दोनों' के डायरेक्शन की जिम्मेदारी सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या के कंधे पर है। फिल्म 'दोनों' से अवनीश एस बड़जात्या निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म 'दोनों' राजश्री प्रोडक्शन की 59वीं फिल्म है। बताते चलें कि अवनीश एस बड़जात्या ने इससे पहले साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में असिस्टेंट डायरेक्टर और फिल्म 'ऊंचाई' में एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/P79zupn
https://ift.tt/UdbTeli
Comments
Post a Comment