Parineeti Chopra-Raghav Chadha के घरवालों ने फाइनल की रिसेप्शन की जगह! फूड टेस्टिंग के लिए पहुंचे पैरेंट्स

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Reception Venue: बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने जब से आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से सगाई की है, तब से वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर रोज कोई न कोई खबर सामने आती रहती हैं। कभी दोनों साथ में एयरपोर्ट पर नजर आते है, तो कभी दोनों की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। लेकिन इसी बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से जुड़े फंक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट में रिसेप्शन के वेन्यू के बारे में बताया गया है।

यहां होगा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रिसेप्शन पार्टी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के बाद से फैंस को अब इन दोनों की शादी का इंतजार है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर अभी तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं। कई खबरों में शादी की डेट तक के बारे में बताया गया है। लेकिन इन सब के बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिसेप्शन पार्टी के वेन्यू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रिसेप्शन पार्टी के लिए गुरुग्राम के द लीला एंबिएंस होटल को चुना गया है। खबरों के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घरवाले यहां फूड टेस्टिंग सेशन के लिए पहुंचे थे। इसके बाद से इस जगह को फाइनल माना जा रहा है। पहले खबरों में दावा किया जा रहा है था परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मुंबई, चंडीगढ़ और गुरुग्राम तीन जगह रिसेप्शन पार्टी करने वाले हैं।

कब होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर अभी तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी इसी साल अक्टूबर में हो सकती हैं। लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/sV5bFY6
https://ift.tt/1vBNudF

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म