OMG 2 की रिलीज डेट में होगा बदलाव, 20 कट लगाने पर सेंसर बोर्ड के खिलाफ कोर्ट जाएंगे मेकर्स?

OMG 2 Release Date Can Postpone: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओएमजी 2' (OMG 2) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अमित राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Triparthi) और कृति सेनॉन भी लीड रोल निभाती नजर आएंगी। हालांकि अभी तक इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास नहीं किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी ने फिल्म को 20 कट और 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की अनुमति दी है।

हालांकि 'ओएमजी 2' के मेकर्स सेंसर बोर्ड के इस फैसले से नाखुश हैं। अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया जा सकता है। ई- टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने इंटरव्यू में बताया, "मेकर्स की राय है कि रिलीज डेट को 11 अगस्त से आगे बढ़ा दिया जाए क्योंकि वह इस समिति द्वरा सुझाए गए बदलावों के खिलाफ लड़ना चाहते हैं। साथ ही 'ओएमजी 2' का सही तरीके से प्रचार भी करना चाहते हैं।"

'ओएमजी 2' का टीजर

पहले रिपोर्ट्स में सामने आया था कि मेकर्स कमेटी के फैसले से खुश नहीं हैं और ना ही 'ओएमजी 2' को मिले 'ए' सर्टिफिकेट से। क्योंकि मेकर्स का मानना है कि इससे फिल्म का कॉन्सेप्ट प्रभावित होगा। इसके अलावा मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म में सेक्स एजुकेशन का यह विषय हर उम्र के लोगों को देखना चाहिए। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि 'ओएमजी 2' साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'ओएमजी' का सीक्वल है। ओएमजी फिल्म में परेश रावल ने जहां एक नास्तिक का किरदार निभाया था तो वहीं एक्टर अक्षय कुमार भगवान श्रीकृष्ण बने थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब 'ओएमजी 2' में परेश रावल की जगह एक्टर पंकज त्रिपाठी ने ली है और फिल्म में अक्षय इस बार महादेव का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में एक्ट्रेस कृति सेनॉन एक वकील का किरदार निभाएंगी। 'ओएमजी 2' फिल्म का अभी तक केवल टीजर ही रिलीज हुआ है, फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/wlQmUhf
https://ift.tt/wEUCAi6

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म