Deepika Padukone के 'इंडियन बार्बी' लुक पर फिदा हुए रणवीर सिंह, एक्टर के कमेंट ने खींचा ध्यान

Ranveer Singh on Deepika Padukone New Look: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण ने साल 2023 की शुरूआत में फिल्म 'पठान' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा था। दीपिका पादुकोण अब इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस अब 'जवान' फिल्म में कैमियो करने वाली हैं। लेकिन इन सब के बीच दीपिका पादुकोण ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण इन तस्वीरों में एकदम नए लुक में नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण के इस लुक को देखने के बाद उनके पति रणवीर सिंह ने इस तस्वीर पर अपना रिएक्शन दिया। तो चलिए जानते है कैसा है दीपिका पादुकोण का नया लुक।

दीपिका पादुकोण के नए लुक पर फिदा हुए रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण का ये नया लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। दीपिका पादुकोण इन तस्वीरों में 'इंडियन बार्बी' लुक में दिखाई दे रही हैं। 'इंडियन बार्बी' लुक में दीपिका को फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रह हैं। दीपिका पादुकोण ने इस वायरल हो रही तस्वीर में पिंक कलर की ड्रेस और एक ब्लैक कैप पहनी हुई है। साथ ही साथ एक्ट्रेस ने सफेद स्नीकर्स भी कैरी किए हुए हैं। दीपिका पादुकोण के इस लुक की फैंस के साथ-साथ उनके पति रणवीर सिंह भी तारीफ करते हुए दिखाई दिए। दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए रणवीर सिंह लाल कलर की हॉट इमोजी शेयर किया है। रणवीर सिंह के इस कमेंट की लोगों ने काफी पसंद किया। तो चलिए अब बिना देर किए देखते है दीपिका पादुकोण का नया लुक।

इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के साथ-साथ ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास के संग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में भी अहम रोल निभाने वाली हैं। दीपिका पादुकोण के इस नए लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/0bs6x9w
https://ift.tt/1vBNudF

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म